{"_id":"5e1372e78ebc3e87d30c6a94","slug":"innocent-s-death-family-members-created-ruckus-bahraich-news-lko501670365","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की मौत, परिवारीजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की मौत, परिवारीजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
बहराइच के मेडिकल कालेज में बाल रोग विभाग में इलाज के दौरान बच्चे की मौत पर बिलखते परिजन।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। हरदी थाना क्षेत्र के कुटिया गांव निवासी बुखार से पीड़ित एक मासूम का मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रेन वार्ड में इलाज चल रहा था। रविवार देर रात इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। इस पर परिवारीजन भड़क उठे। उन्होंने उपचार में लापरवाही बरतने व स्टाफ नर्स पर रुपये नहीं देने के कारण इलाज न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। अस्पताल में हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीएमएस ने आक्रोशित परिवारीजनों को कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया। सीएमएस ने आरोपों की जांच के लिए टीम गठित कर दी है।
हरदी थाना क्षेत्र के कुटिया गांव निवासी शिवांशी (तीन माह) पुत्री पंकज को तेज बुखार की शिकायत पर चार जनवरी को मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया था। यहां पर चिकित्सकों ने बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन परिवार के लोगों ने पत्र लिखकर बहराइच में ही इलाज कराने की बात कही। इस पर चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया।
रविवार देर रात परिवार के सदस्यों ने बच्ची को कुछ पिलाया तो वह हिचकियां लेने लगी और उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंचे चिकित्सकों ने बच्ची का सेक्शन (मुंह में पाइप डालकर गंदगी खींचना) शुरू कर दिया। इसी दौरान मासूम की मौत हो गई। इस पर परिवार के लोगों ने इलाज में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही स्टाफ नर्स पर रुपये मांगने का भी आरोप लगाया। हंगामा के दौरान अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। हंगामे की सूचना पाकर मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. डीके सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिवारीजनों को शांत कराया। साथ ही इस मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस पर लोग शांत हो गए।
विज्ञापन
रिपोर्ट मिलने के बाद होगी कार्रवाई
हरदी के कुटिया गांव निवासी मासूम को गंभीर हालत में लाया गया था। चिकित्सकों ने गंभीर हालत बताते हुए केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया था। लेकिन परिवार के लोगों ने लखनऊ ले जाने में असमर्थतता जताते हुए यहीं पर इलाज कराने की बात कही। इलाज के दौरान बच्ची की मौत के बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इलाज में लापरवाही व घूस मांगने का आरोप लगाया है। इसके लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच करायी जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. डीके सिंह, सीएमएस