फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Innocent murder with a knife, fear of rape

चाकू से गोदकर मासूम की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

Sun, 23 Feb 2020 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Innocent murder with a knife, fear of rape
बहराइच में रविवार को दरगाह थानाक्षेत्र में मासूम की हत्या के बाद जांच करते एसपी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। दरगाह शरीफ में अपने परिवारीजनों के साथ जियारत करने आई मासूम की शनिवार की रात अगवा करके चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मासूम का शव दरगाह परिसर में परिवारीजनों से दो सौ मीटर की दूरी पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। घटना से लोगाें में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही नवागंतुक एसपी ने सीओ व दरगाह थानाध्यक्ष के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है।
विज्ञापन

श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पैर की बीमारी से काफी परेशान था। इलाज के बावजूद स्वास्थ्य में सुधार न होने पर 25 दिन पहले दरगाह में अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ जियारत करने बहराइच दरगाह शरीफ आया था। शनिवार देर रात युवक अपनी पत्नी व बेटी के साथ दरगाह शरीफ परिसर के जंजीरी गेट के निकट से गोल कमरे के पीछे की तरफ मैैदान में ही खाना खाकर सो गया था। रात करीब दो बजे बेटी की मां उठी तो देखा कि पास में सो रही पांच वर्षीय बेटी गायब है। आनन-फानन में पति को उठाकर रोते-बिलखते हुए आसपास ढूंढ़ना शुरू किया।
विज्ञापन

सुबह शौच को जा रहे राहगीर ने दंपत्ति से रोने का कारण पूछा तो बेटी के गायब होने की बात बताई। राहगीर ने दरगाह कैंपस में ही दो सौ मीटर की दूरी पर एक शव मिलने की बात बताई। जब दंपत्ति वहां पहुंचे तो पता चला कि बेटी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई है। उसके माथे व पेट पर चाकू से गोदने के निशान थे। शव की हालत देखकर प्रतीत हो रहा था कि मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया है। विरोध करने पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर नवागंतुक एसपी विपिन मिश्रा पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टीएन दूबे व एसओ दरगाह विनय कुमार सरोज के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर जाकर जायजा लिया। लोगों के बयान दर्ज किए। एसपी ने निर्देश दिया कि जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाए।
तो किसने लिखी तहरीर
मृतक बच्ची के माता-पिता अनपढ़ हैं। वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। एक माह से मासूम के पिता की पैर की बीमारी के चलते वह दरगाह आए थे। यहां पर बच्ची की हत्या कर दी गई। पुलिस ने धारा 302 व 201 में मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन ऐसे में सवाल उठता है कि तहरीर किसने लिखी? मां-बाप से पूछा गया कि बेटी के साथ क्या हुआ है? चर्चा है कि पुलिस ने अपने हिसाब से तहरीर लिखवाकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खुलासा नहीं तो होगी कार्रवाई
दरगाह थाना क्षेत्र में मासूम की हत्या का मामला काफी गंभीर है। दरगाह थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाए। खुलासा नहीं होगा तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। खुलासे के लिए एसओजी टीम को भी लगाया गया है।
- विपिन मिश्रा, नवागंतुक एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed