{"_id":"594ffd824f1c1b9d448b4626","slug":"indo-nepal-border-to-be-sealed-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सील हो जाएगी इंडो-नेपाल सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सील हो जाएगी इंडो-नेपाल सीमा
अमर उजाला/बहराइच
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर जांच करते जवान
- फोटो : अमर उजाला
नेपाल में दूसरे चरण का निकाय चुनाव 28 जून को है। ऐसे में इंडो-नेपाल सीमा सोमवार को सुबह सात बजे से सील कर दी जाएगी। आवागमन पूर्णतया बंद रहेगा। 28 जून को चुनाव के बाद सीमा पर आवागमन बहाल हो सकेगा।
नेपाल में निकाय चुनाव का दौर चल रहा है। दूसरे चरण के तहत नेपालगंज के बांके, कोहलपुर आदि क्षेत्रों में 28 जून को वोट डाले जाएंगे। इसके चलते भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक बीते दिनों हुई थी, जिसमें चुनाव के 48 घंटे पहले शांति व्यवस्था के मद्देनजर सीमा सील करने पर सहमति बनी थी।
उसी के तहत सोमवार को सुबह सात बजे से भारत-नेपाल सीमा के बीच आवागमन बंद कर दिया जाएगा। यह प्रतिबंध 28 जून को शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान वाहन नहीं आ-जा सकेंगे। एसएसबी के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि नेपाल में निकाय चुनाव के मद्देनजर सघन तलाशी शुरू की गई है। पूरी सतर्कता बरती जा रही है।