{"_id":"6838bfe1eeb1a6ea86066089","slug":"indian-vehicles-are-not-allowed-in-nepal-bahraich-news-c-98-1-brp1009-131445-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: भारतीय वाहनों को नेपाल में नहीं दी गई अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: भारतीय वाहनों को नेपाल में नहीं दी गई अनुमति
Fri, 30 May 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 30 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल राष्ट्र का बजट बृहस्पतिवार को प्रस्तुत हुआ। इसको लेकर वाहनों का प्रवेश शुल्क (भंसार) का कार्य बंद कर दिया गया। इससे करीब 50 मालवाहक वाहन नेपाल का सामान लादकर प्रवेश का इंतजार कर रहे हैं।
नेपाल में प्रवेश के लिए वाहनों को प्रवेश शुल्क (भंसार) देना होता है। यह शुल्क नेपाल सरकार वसूल करती है। बृहस्पतिवार को नेपाल का आम बजट प्रस्तुत हुआ है। इसमें नए कर कर निर्धारण होना है। इसलिए सभी प्रकार के कर की वेबसाइट बंद रही। इसका नुकसान नेपाल में माल पहुंचाने वाले वाहनों को हुआ। जिन्हें भारतीय कस्टम ने नेपाल के लिए छोड़ तो दिया, लेकिन उन्हें नेपाल ने अंदर आने से रोक दिया है।
ऐसे ही रूपईडीहा बॉर्डर पर नेपाल के लैंडपोर्ट कार्यालय में वाहन पार्किंग पर खड़े देखे गए। जिन्हें आगे जाने की इजाजत नही मिली। इस संबंध में कस्टम अधीक्षक नेपालगंज जनार्दन पौडेल ने बताया कि नेपाल में बजट प्रस्तुत हुआ है। इसलिए समस्या आ रही है। शुक्रवार से नया कर दर लागू हो जाएगा। इसके बाद कोई समस्या नही होगी।
विज्ञापन
आवश्यक वस्तु के वाहनों को मिला प्रवेश
भंसार कार्यालय बंद होने के बाद भी आवश्यक वस्तु जिसमें गैस, पेट्रोल, दवाएं सब्जी आदि शामिल थे, उनके वाहनों को नेपाल में प्रवेश की अनुमति दी गई। उनमें से अधिकांश वाहन नेपाल के ही थे।