फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Indian artists showcased their talent in Nepalganj

Bahraich News: नेपालगंज में दिखा भारत के कलाकारों का जलवा

Fri, 08 May 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 08 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Indian artists showcased their talent in Nepalganj
नेपाल में आयोजित कथक महोत्सव में नृत्य करतीं भारतीय कलाकार।    -संवाद
रुपईडीहा। नेपालगंज में बुधवार शाम सांस्कृतिक रंगों से सजी एक विशेष संध्या देखने को मिली, जब मंच पर भारतीय कलाकारों ने शास्त्रीय नृत्य कथक की मनमोहक प्रस्तुति दी। कलाकारों की भावपूर्ण मुद्राओं और घुंघरुओं की लयबद्ध धुन ने सभागार में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन



यह कार्यक्रम केवल नृत्य प्रस्तुति तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि संगीत और अभिव्यक्ति के माध्यम से भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक व भावनात्मक संबंधों को मजबूत करने वाला माध्यम भी बना। भारतीय दूतावास, स्वामी विवेकानंद कल्चरल सेंटर काठमांडू तथा इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस के सहयोग से आयोजित कथक डांस परफॉर्मेंस ने यह संदेश दिया कि कला की कोई सीमा नहीं होती।
विज्ञापन



प्रसिद्ध कथक कलाकार दीप्ति गुप्ता के नेतृत्व में आए दल ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम का आयोजन नेपाल-भारत मैत्री संघ द्वारा किया गया। नेपालगंज उप महानगर पालिका के मेयर प्रशांत विष्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप गुप्ता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस आयोजन ने न केवल नेपालगंज की सांस्कृतिक गरिमा को बढ़ाया, बल्कि दोनों देशों के नागरिकों को एक-दूसरे की कला और संस्कृति को करीब से समझने और सम्मान देने का अवसर भी प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed