{"_id":"6830e4875084996d370644bd","slug":"india-nepal-friendship-bus-service-became-a-means-of-smuggling-goods-worth-rs-485-lakh-recovered-bahraich-news-c-98-1-slko1011-131129-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तस्करी का साधन बनी भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा, 4.85 लाख का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तस्करी का साधन बनी भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा, 4.85 लाख का माल बरामद
Sat, 24 May 2025 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 24 May 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
रूपईडीहा (बहराइच)। भारत व नेपाल के बीच चल रही मैत्री बस सेवा तस्करी का साधन बनती जार रही है। शुक्रवार को नेपाल पुलिस ने मैत्री बस से तस्करी कर ले जाए जा रहे 4.85 लाख के माल को जब्त किया और उसे कस्टम विभाग को सौंपा। लेकिन भारतीय क्षेत्र से तस्करी का माल नेपाल तक पहुंचना भारतीय जांच टीम पर बड़ा प्रश्न चिह्न लगा गया।
नेपाल के बांके जिला के डीएसपी दीपक पातली ने बताया कि नेपाल-भारत मैत्री बस में तस्करी का सामान मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद छापा मार कर बस की तलाशी ली गई। तलाशी में बस से तस्करी कर ले जाई जा रही स्टील की 90 प्लेट, 200 बाउल, पांच कुकर, 15 पैकेट चावल, 280 नग तिरपाल पन्नी व लगभग 3.88 लाख कीमत के ऑटो पार्ट्स का सामान बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि बरामद सामान की नेपाली कीमत 4.85 लाख और भारतीय कीमत लगभग तीन लाख रुपये है। तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।