{"_id":"6935d9a8a22726986c078575","slug":"indecent-comment-on-mahant-dhirendra-krishna-shastri-one-arrested-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-140860-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अभद्र टिप्पणी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अभद्र टिप्पणी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
शिवपुर। बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी पोस्ट करने व इस पोस्ट पर नानपारा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन के सोशल मीडिया अकाउंट से अशोभनीय टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। प्रकरण में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पूर्व चेयरमैन के करीबी एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं, पूर्व चेयरमैन ने प्रकरण पर एक वीडियो जारी कर इसे उन्हें फंसाने की साजिश बताया है।
जिला मऊ के अरबाज खान ने सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम के महंत के खिलाफ अभद्र पोस्ट साझा की थी। इसी पोस्ट पर नानपारा नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अब्दुल वहीद के सोशल मीडिया अकाउंट से भी अशोभनीय टिप्पणी की गई। खैरीघाट के ललुही पथार निवासी अमन सिंह ने शनिवार रात इसका स्क्रीनशॉट भाजपा के व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।
ग्रुप में मौजूद साइबर सेल के एक सदस्य ने अमन को फोन कर पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद रात लगभग 12:30 बजे खैरीघाट पुलिस उनके घर पहुंची और पूछताछ के लिए थाने ले गई। थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि अमन के मोबाइल फोन की जांच की गई, लेकिन फौरी जांच में उसकी कोई संलिप्तता न मिलने पर उसे सुबह तीन बजे छोड़ दिया गया। इधर, नानपारा पुलिस ने चौकी इंचार्ज राजा बाजार की सूचना पर पोस्ट को आधार बनाकर शरारती तत्वों के खिलाफ अराजकता फैलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
वहीं, पूर्व चेयरमैन ने वीडियो जारी कर कहा कि किसी ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट का दुरुपयोग कर अभद्र टिप्पणी साझा की है। उन्होंने यह भी बताया कि नानपारा इलाके का हामिद उनका करीबी है। उनका मोबाइल अक्सर उसी के पास रहता है। सीओ नानपारा पहुप सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर हामिद को गिरफ्तार किया गया है। साइबर सेल की मदद से अन्य दोषियों की पहचान की जा रही है।