फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   In the encounter, the accused of killing cows got shot in the leg

Bahraich News: मुठभेड़ में गोवंश की हत्या के आरोपी के पैर में लगी गोली

Sun, 09 Mar 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 09 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
In the encounter, the accused of killing cows got shot in the leg
जरवल क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी को ले जाती पुलिस।
जरवलरोड (बहराइच)। परसोहर गांव में हुई गोवंश की हत्या के आरोपी से शनिवार तड़के बसहिया जगत गांव के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की गोली से आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी को सीएचसी पहुंचाया गया है। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। गोली आरोपी के पैर में लगी है।
विज्ञापन

परसोहरा गांव में चार मार्च को गोवंश के रक्तरंजित शव खेत में मिले थे। जांच के दौरान इस मामले में अशरफ पुत्र शरीफुल निवासी ग्राम हरचन्दा की तलाश हो रही थी। शनिवार जांच के दौरान पुलिस व क्राइम ब्रांच को सूचना मिली की आरोपी अशरफ बाइक से कहीं जा रहा है। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तभी अशरफ ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। वहीं, पुलिस की फायरिंग में गोली आरोपी के पैर में लग गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसे सीएचसी मुस्तफाबाद इलाज के लिए लाया गया। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. रवि ने बताया कि युवक के पैर में गोली लगी थी। उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन


इस मामले में थानाध्यक्ष हो चुके हैं निलंबित
खेत में चार मार्च को गोवंशों के अवशेष मिले थे। इससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति थी। घटना को संज्ञान में लेकर एसपी ने तत्कालीन थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया था। वहीं टीम गठित कर घटना का खुलासा करने का आदेश दिया था। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस को अभियुक्त के आने की सूचना मिली थी। इस मौके पर आरोपी की तरफ से की गई फायरिंग के काउंटर में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली में वह घायल हो गया। घायल का इलाज चल रहा है। -राम नयन सिंह, एसपी बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed