{"_id":"c99591f524a831ac0619d3b776966966","slug":"improve-the-quality-of-education-and-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाएं शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाएं शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 21 Jun 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों की बैठक नानपारा स्थित संघ के जिला प्रवक्ता के आवास पर हुई। इस मौके पर शिक्षामित्रों ने शिक्षा की गुणवत्ता पर चर्चा करते हुए समायोजित शिक्षकों से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में जिला प्रवक्ता डॉ. अनवारुल रहमान खां ने कहा कि सभी समायोजित शिक्षकों का यह दायित्व है कि सभी शिक्षा की गुणवत्ता बनाने के लिए हर संभव प्रयास करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में जनपद का नाम रोशन करे।
बैठक के दौरान शिक्षामित्रों ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हुये आने वाले शैक्षिक सत्र को शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन सत्र मनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
बैठक के दौरान सभी ने आशीष श्रीवास्तव को मंडलीय महामंत्री व मुकेश अवस्थी को मंडलीय संगठन मंत्री बनाये जाने पर प्रदेश नेतृत्व के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। इस मौके पर धर्मराज जायसवाल, रिजवान अली, अवधेश, राहुल पांडेय, कृष्णकांत शुक्ला, सबीहा खान, रागिनी, शबनम बानो, अंकिता गौतम, वसीम अहमद, चंचरीक पोंडेय, रामबहोरी, कौशल किशोर आदि मौजूद रहे।