फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Impact of heat: Rise in patients with fever, vomiting, and diarrhea.

Bahraich News: गर्मी का असर, बुखार व उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े

Mon, 22 Jun 2026 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Impact of heat: Rise in patients with fever, vomiting, and diarrhea.
बहराइच मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के बाहर लगी भीड़। 
बहराइच। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और मौसम के लगातार बदलते मिजाज से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। इसका असर मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में साफ दिखाई दे रहा है, जहां सोमवार को दोपहर 12 बजे तक ही करीब 1850 मरीज इलाज के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन

उल्टी-दस्त, डायरिया, बुखार, खांसी और डिहाइड्रेशन से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। मरीजों की बढ़ती भीड़ के कारण ओपीडी, पैथोलॉजी, बाल रोग विभाग और महिला विंग में घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के बरामदों में मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतारें लगी रहीं। पैथोलॉजी जांच केंद्र पर महिला और पुरुष मरीजों की अलग-अलग लाइनें दिखाई दीं, जबकि महिला विंग में भी इलाज के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बच्चों और बुजुर्गों में गर्मी जनित बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed