{"_id":"6657756f2311c2c8840de28e","slug":"illegally-operated-new-india-hospital-sealed-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-114554-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अवैध रूप से संचालित न्यू इंडिया अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अवैध रूप से संचालित न्यू इंडिया अस्पताल सील
Thu, 30 May 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 30 May 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ ने मिहींपुरवा में टीम के साथ ही छापामारी
कई अस्पताल संचालक बंद कर भागे, दर्ज होगी एफआईआर
अमर उजाला असर
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। जिले में बड़े पैमाने पर बिना पंजीकरण अस्पताल चल रहे हैं। जहां झोलाछाप बिना किसी डिग्री के मरीजों का इलाज कर उनकी जान जोखिम में डाल रहे हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को सीएमओ ने टीम के साथ मिहींपुरवा क्षेत्र के अस्पतालों में छापा मारा। इस दौरान अवैध रूप से चल रहे अस्पताल को सील कर दिया। जबकि कई अस्पताल संचालक बंद कर फरार हो गए। सीएमओ ने फर्जी अस्पताल संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि अमर उजाला ने फर्जी तरीके से अस्पताल चलाने को कई दिनों तक खबरों का प्रकाशन किया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई शुरू की है।
सीएमओ डॉ.राजेश कुमार टीम के साथ मिहींपुरवा के न्यू इंडिया अस्पताल में छापा मारा। इस दौरान अस्पताल संचालक डॉ.कृष्णदेव झा से जानकारी ली, तो पता चला कि अस्पताल का पंजीकरण नहीं है। इस पर सीएमओ ने अस्पताल को सील कर संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। छापे की भनक मिलते ही सेवा सिटी हॉस्पिटल संचालक अस्पताल बंद कर फरार हो गया। न्यू लखनऊ हॉस्पिटल में साफ-सफाई न मिलने पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए बेहतर सफाई रखने के निर्देश दिए।
राजा कतर्नियाघाट में दयाशंकर नाम का एक व्यक्ति कुछ मरीजों को बारामदे में लिटाकर ग्लूकोज चढ़ा रहा था। टीम को देखते ही वह भाग गया। इस पर अधीक्षक को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। कटलिया में नेशनल हॉस्पिटल संचालक बीयूएमएस वकील अहमद मौजूद मिले। पूछताछ के दौरान बताया गया कि एबीबीएस डॉक्टर बहराइच गए हैं। इस पर सीएमओ ने निर्देश दिया कि डॉक्टर के साथ सीएमओ कार्यालय पहुंचें। छापे के दौरान अरुण श्रीवास्तव, प्रदीप कनौजिया, सीएचसी अधीक्षक डॉ.अनुराग वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिले में चल रहे अवैध अस्पतालाें पर कार्रवाई की जारी है। मिहींपुरवा में अवैध रूप से चल रहे न्यू इंडिया अस्पताल को सील किया गया है। कार्रवाई जारी रहेगी। -डॉ.राजेश कुमार, प्रभारी सीएमओ