फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Illegal gas refilling caught at shop; FIR registered.

Bahraich News: दुकान में पकड़ी गैस की अवैध रिफिलिंग, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 24 Sep 2026 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Illegal gas refilling caught at shop; FIR registered.
इमामगंज बाजार में दुकान पर गैस सिलिंडर की कालाबजारी के ​खिलाफ कार्रवाई करती टीम।
बहराइच। घरेलू गैस सिलिंडरों के अवैध इस्तेमाल और रिफिलिंग के खिलाफ आपूर्ति विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को पूर्ति निरीक्षकों और आपूर्ति विभाग की टीम ने शिवपुर क्षेत्र के इमामगंज बाजार में गैस चूल्हा रिपेयरिंग की दुकान पर छापा मारा। यहां घरेलू सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस भरने का मामला सामने आया।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि टीम ने बरदहा रोड स्थित एक दुकान की जांच की। छापेमारी के दौरान 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलिंडर से पांच किलोग्राम के सिलिंडर में गैस भरी जा रही थी। मौके से एक एचपी का खाली, दो इंडेन के खाली और एक भारत गैस का आधा भरा घरेलू सिलिंडर मिला। इसके अलावा गैस रिफिलिंग के पांच उपकरण और पांच किलोग्राम के दो खाली सिलिंडर भी बरामद हुए। गैस तौलने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी मिला।
विज्ञापन

दुकान संचालक सामान के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जांच में घरेलू गैस के अवैध भंडारण और बिक्री का मामला सामने आने पर खैरीघाट थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। डीएसओ नरेंद्र तिवारी ने बताया कि पिछले सप्ताह महसी क्षेत्र में भी एक दुकानदार के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई हुई थी। उन्होंने होटल, ठेले और दुकानदारों से व्यावसायिक सिलिंडर का ही इस्तेमाल करने की अपील की। दुरुपयोग मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed