फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Illegal diagnostic center running near CHC sealed

Bahraich News: सीएचसी के पास चल रहा अवैध डायग्नोस्टिक सेंटर सील

Tue, 23 May 2023 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 23 May 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Illegal diagnostic center running near CHC sealed
बहराइच। पयागपुर कस्बे में चल रहे एक अवैध डायग्नोस्टिक सेंटर की सीएचसी अधीक्षक ने मंगलवार को जांच की। इस दौरान पर कोई भी पंजीकरण संबंधी कागजात नहीं मिले। इस पर अधीक्षक ने डायग्नोस्टिक सेंटर सील कर दिया। इसके अलावा अवैध रूप से चल रहे एक नर्सिंगहोम के संचालक को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। पयागपुर के पिपरा शिवदहा गांव की एक गर्भवती को उसके परिवारीजन पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को इलाज कराने ले गए थे। यहां पर डॉक्टर ने खून की कमी बताते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। परिवारीजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर जा ही रहे थे कि महिला के पति से कोई दलाल मिल गया।
विज्ञापन

वह बेहतर इलाज का झांसा देकर कस्बे में संचालित एक प्राइवेट अस्पताल ले गया, जहां महिला का प्रसव कराया गया। महिला के पति ने यहां पर अधिक पैसे लेकर सुविधा नहीं देने की सीएचसी अधीक्षक से शिकायत की थी। इस पर सीएचसी अधीक्षक डॉ.थानेदार ने बताया कि सीएचसी से लगभग 100 मीटर दूर चल रहे तेजस डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच की गई, लेकिन मौके से संचालन संबंधी न तो कोई कागजात पाए गए और न ही वहां कोई डॉक्टर मौजूद था। सेंटर पूरी तरह से अवैध चलता पाया गया है।
विज्ञापन

इन सबके मद्देनजर पुलिस की मौजूदगी में सेंटर सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चंद्रा पॉली क्लीनिक के संचालक को नोटिस जारी कर उनसे अस्पताल संचालन से संबंधित कागजात मांगे गए हैं। अभिलेख न मिलने पर अस्पताल संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 18 मई को पंजीकरण 129 का चल रहे 500 से अधिक नर्सिंग होम व 20 मई को घटता जा रहा संस्थागत प्रसव का आंकड़ा नामक शीर्षक से अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इन्हीं खबरों का संज्ञान लेते हुए विभाग ने ये कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed