फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Idols will not be kept without permission

बिना अनुमति के नहीं रखी जाएंगी मूर्तियां

Tue, 13 Oct 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Idols will not be kept without permission
बहराइच। दुर्गा पूजा त्योहार को देखते हुए जिले के कई थानों पर शांति समिति की बैठक की गई। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि कोविड-19 के नियमों का पालन करें। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। लोगों को बताया गया कि बिना अनुमति के मूर्तियां नहीं रखी जाएंगी। डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। अराजक तत्वों पर पुलिस की नजर बनी रहेगी।
विज्ञापन

रिसिया थाने में सदर एसडीएम सौरभ गंगवार व पयागपुर सीओ नरेश सिंह की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा समिति व रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। एसडीएम ने कहा कि भीड़ एकत्रित नहीं की जाएगी। मंदिरों में साउंड नहीं बजाया जाएगा और न ही विसर्जन के दौरान जुलूस की अनुमति दी गई है। इस मौके पर दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष डॉ. राजू निगम, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मदन गोपाल यञसैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नानपारा में दुर्गा पूजा त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए तहसील सभागार में एसडीएम सूरज पटेल की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। एसडीएम सूरज पटेल ने कहा कि इस बार दुर्गा प्रतिमा पांच फिट लंबी ही रहेगी। विसर्जन में 11 लोग ही शामिल हो सकेंगे। चौराहे व सड़क पर किसी भी तरीके की प्रतिमा रखे जाने की अनुमति नहीं दी गई है। इस मौके पर नानपारा सीओ जंगबहादुर यादव, कोतवाल डीके श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार मनीष कुमार वर्मा, ईओ नानपारा अशोक कुमार तिवारी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीपुर थाने में दुर्गा पूजा समिति कमेटी के पदाधिकारियों व ग्राम प्रधानों की बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता सीओ पयागपुर नरेश सिंह व संचालन थानाध्यक्ष श्यामदेव प्रसाद ने किया। सीओ ने कहा कि बिना किसी की अनुमति के मूर्ति स्थापित न करें। नियमों को दरकिनार करने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसआई बृजेश कुमार चौबे, ग्राम प्रधान शिवकुमार विश्वकर्मा, राजू खां, रामकुमार यादव, जगदीश मौर्य, अब्दुल कादिर आदि मौजूद रहे।

जरवलरोड थाना परिसर व जरवल चौकी पर शांति कमेटी की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता कैसरगंज एसडीएम महेश कुमार कैथल ने की। सीओ कैसरगंज ने दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी भक्त बिना मास्क व सैनिटाइजर के पूजा पंडाल में प्रवेश नही करेगा। दुर्गा पूजा विसर्जन में एक मूर्ति के साथ 11 लोगों से ज्यादा की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस मौके पर चौकी इंचार्ज अफजल खान, ग्राम प्रधान बंभौरा अजय वर्मा, लोकतंत्र सेनानी प्रमोद कुमार गुप्ता, सौरभ कसौंधन, कारी शकील, सैय्यद जाफर मेहंदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed