Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Identity cards of Nepal and India were found from the injured youth

Bahraich News: जख्मी युवक के पास से नेपाल व भारत के पहचान पत्र मिले

Tue, 11 Jul 2023 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 11 Jul 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Identity cards of Nepal and India were found from the injured youth
चरदा (बहराइच)। रुपईडीहा रोडवेज बस अड्डे पर मंगलवार की सुबह एक संदिग्ध युवक घायल पड़ा मिला। युवक को रोडवेज कर्मियों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चरदा भेजवाया जहां उसका इलाज जारी है। वहीं युवक की पहचान को लेकर जब जांच की गई तो उसके पास से नेपाल व भारत दोनों जगह की नागरिकता के प्रपत्र मिले जिसके बाद से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना क्षेत्र स्थित रुपईडीहा बस अड्डे पर मंगलवार की सुबह एक युवक घायलावस्था में लावारिस पड़ा मिला। बस अड्डे के कर्मचारियों ने एंबुलेंस को फोन कर उसे सीएचसी चरदा इलाज के लिए भेजवाया। सीएचसी में इलाज के दौरान उसकी पहचान के लिए जब बैग चेक किया गया तो उसमें दो-दो पहचान पत्र बरामद हुए।
विज्ञापन

एक पहचान पत्र नेपाल सरकार का है, जिस पर घायल का नाम नरेन्द्र कुमार ओली दर्ज है। पते में नेपाल के रुकुम जिले के पेउखा वार्ड नंबर नौ दर्ज है। वहीं युवक के पास एक आधार कार्ड भी मिला है। इस पर उसका नाम नारायण दर्ज है और पते में हिमाचल प्रदेश के कलेश्वर मलोक्टा के सराहना गांव का पता दर्ज है। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरएन वर्मा ने बताया कि युवक को एंबुलेंस से घायलावस्था में लाया गया है, जिसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चाओं का बाजार गर्म, तरह-तरह के कयास

दोहरी नागरिकता के युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में घायलावस्था में पड़े मिलने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। कुछ लोग इसे संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त होने की बात कह रहे हैं, तो कई इसे तस्करी से जोड़ रहे हैं। वहीं घायल होने को लेकर भी युवक के अत्यधिक नशा करने या फिर जहरखुराना गिरोह का शिकार होने की बात कही जा रही है।

नहीं है जानकारी, करवाएंगे पता
इस तरह की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। प्रकरण की जानकारी के लिए तत्काल पुलिस कर्मियों को भेजा जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।
श्रीधर पाठक, थाना प्रभारी रुपईडीहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed