फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Identified the girl from the passengers in buses

बसों में यात्रियों से युवती की कराई पहचान

Sun, 19 Jan 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Identified the girl from the passengers in buses
मुर्तिहा के खैरी जंगल में युवती की लाश मिलने के बाद रेलवे स्टेशन पर फोटो दिखाकर लोगों से जानकारी ? - फोटो : BAHRAICH
उर्रा (बहराइच)। खैरी जंगल में मृत मिली युवती की शिनाख्त दूसरे दिन भी नहीं हो सकी। रविवार को मुर्तिहा पुलिस ने नानपारा-लखीमपुर मार्ग से जाने वाली बसों में यात्रियों को तस्वीरें दिखाकर युवती की पहचान कराने का प्रयास किया। साथ ही रेलवे स्टेशन, परवानीगौढ़ी बाजार में माइक से एनाउंसमेंट कर लोगों के बीच उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की गई। उधर, कोतवाली की दो टीमें श्रावस्ती व लखीमपुर में युवती की तलाश में रवाना हो गई हैं। नेपाल की पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है। एसएसबी से भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के नौबना बीट के खैरी जंगल में शनिवार को एक युवती का शव मिला था। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। उसके चेहरे को तेजाब से जलाया गया था। एसपी के साथ अन्य अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर शव को बहराइच के अस्पताल स्थित शव गृह में रखवा दिया था। रविवार को प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर स्थित जालिमनगर चौकी के पास बसों में यात्रियों को युवती की फोटो दिखाकर पहचान कराने की कोशिश की।
विज्ञापन

इसके बाद कोतवाल परवानी गौढ़ी बाजार गए। यहां पर माइक से एनाउंस कर लोगों से जानकारी ली। पुलिस टीम ने मोतीपुर, मिहींपुरवा रेलवे स्टेशन पर लोगों से युवती के बारे में जानकारी हासिल की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। कोतवाल ने बताया कि एक पुलिस टीम को जंगल से सटे जंगल मटेरा, सुजौली क्षेत्र में भारत-नेपाल बार्डर के गांवों में पहचान कराने के लिए भेजा गया है। जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं, लेकिन कुछ सुराग नहीं लग सका है। इसके अलावा उपनिरीक्षक की अगुवाई में टीम सुजौली के गांवों में जांच कर रही है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस की दो टीमें श्रावस्ती व लखीमपुर जिले के थानों में जांच के लिए गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया का भी ले रहे सहारा
खैरी के जंगल में युवती की हत्या कर फेंके गए शव के मामले में पुलिस कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रही है। पुलिस ने रविवार को सोशल मीडिया पर भी उसकी फोटो वायरल की। पहचान के लिए उसके कद के साथ ही दाहिने व बायें हाथ में मिली अंगूठी और कान की बालियों को भी प्रचारित किया जा रहा है। एएसपी ग्रामीण रवींद्र सिंह ने बताया कि युवती की पहचान होने के बाद ही हत्यारों तक पहुंचा जा सकता है। ऐसे में उसकी पहचान के लिए हर संभावित जगह पर कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed