फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Icy winds blew, the temperature dropped by four degrees

Bahraich News: बर्फीली हवाएं चलीं, चार डिग्री लुढ़का तापमान

Sat, 18 Jan 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 18 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Icy winds blew, the temperature dropped by four degrees
बहराइच। तराई में मौसम परिवर्तन का सिलसिला बदस्तूर जारी है। शनिवार को सुबह तराई घने कोहरे व बर्फीली हवाओं की चपेट में रही। इससे अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़क गया। दोपहर बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन हवाओं के चलते धूप का असर कम रहा और धूप से हटते ही लोगो को ठंड का अहसास हुआ।
विज्ञापन

तराईवासियों पर मौसम की मार लगातार जारी है। शुक्रवार को जहां सुबह-सुबह निकली गुनगुनी धूप से तराईवासियों को गलन से राहत मिली थी तो वहीं शनिवार की सुबह तराई घने कोहरे की चादर में लिपटी ही। इस दौरान लगभग तीन किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलीं, इससे तराई सिहर उठी। सुबह के समय अधिकांश लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव के इर्द-गिर्द बैठे रहे। दोपहर में आसमान थोड़ा साफ हुआ और लुकाछुपी के साथ सूर्यदेव के दर्शन हुए। दोपहर लगभग एक बजे चली सर्द हवाओं चलते धूप का असर कम रहा। सर्द हवाओं के चलते धूप निकलने के बाद भी शनिवार को तराई का अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढककर 21.4 डिग्री पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री की वृद्धि क साथ 9.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed