{"_id":"682f803972869ba1610e5f2f","slug":"huzurpurs-bdo-moic-and-cdpos-salaries-disrupted-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-131051-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हुजूरपुर के बीडीओ, एमओआईसी व सीडीपीओ का वेतन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हुजूरपुर के बीडीओ, एमओआईसी व सीडीपीओ का वेतन बाधित
Fri, 23 May 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 23 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। आकांक्षात्मक जिला समिति की बैठक बुधवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में आकांक्षी ब्लाॅक हुजूरपुर में यूनीसेफ द्वारा किए गए पर्यवेक्षण की रिपोर्ट एवं फीडबैक में भारी कमियां पाई गईं। इसपर हुजूरपुर के बीडीओ, एमओआईसी और सीडीपीओ का वेतन बाधित किया गया। साथ ही एमओआईसी को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया।
डीएम मोनिका रानी की ओर से की गई समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा व जल जीवन मिशन के कतिपय सूचकांकों में अत्यधिक अंतर पाए जाने, यूनीसेफ द्वारा जनवरी से मार्च तक के विजिट के आधार पर 18 संकेतांकों में विकास खण्ड हूजूरपुर की स्थिति खराब पाई गई। इसी प्रकार 30 वर्ष के अधिक आयु के व्यक्ति के हाइपरटेन्शन व डायबिटीज की जांच की स्थिति का प्रतिशत भी कम पाया गया। इन आंकड़ों की जानकारी एमओवाईसी और सीडीपीओ को थी लेकिन उनके स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
बैठक में उपस्थित एमओवाईसी और सीडीपीओ हुजूरपुर ने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। इस अवसर पर सीडीओ मुकेश चन्द्र, सीएमओ डॉ. संजय कुमार, पीडीडीआरडी अरुण कुमार सिंह, डीएचआईओ अर्चना सिंह, आयुष चिकित्सक डॉ. पीयूष कई उपस्थित रहे।