{"_id":"601d7ac78ebc3e26bb5cac55","slug":"husband-was-murdered-together-with-lover-bahraich-news-lko563366929","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग मिल कर पति की कराई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी संग मिल कर पति की कराई थी हत्या
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच हाईवे पर स्थित मरौचा मोड़ के पास बौंडी को जाने वाले मार्ग पर छह दिन पहले हत्या कर खेत में शव फेंके जाने का खुलासा पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने कर दिया है। युवक की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी से करवाई थी। प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने पत्नी समेत तीनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के मरौचा मोड़ के पास बौंडी मार्ग पर स्थित शराब की भट्टी के पास बीते 30 जनवरी को युवक का शव खेत में पाया गया था। युवक की गला रेतकर हत्या की गई थी। शिनाख्त के लिए चिपकाए गए पोस्टर से युवक की शिनाख्त कोतवाली नगर के मोहल्ला कानूनगोपुरा निवासी रईस अहमद ने अपने बेटे इकबाल के रूप में की थी। युवक की शिनाख्त होने के बाद एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने फखरपुर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश त्रिपाठी को खुलासा करने का निर्देश दिया और सहयोग के लिए सर्विलांस टीम के प्रभारी संजय सिंह को पूरी टीम के साथ लगाया। टीम को सर्विलांस व मुखबिर के जरिए पता चला कि मृतक की पत्नी का उसके मायके के एक युवक से नजदीकियां थीं। पुलिस ने जांच शुरू की तो परत दर परत घटना का खुलासा होना शुरू हुआ।
एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मृतक युवक की शादी लगभग सात साल पहले फखरपुर थाना क्षेत्र के खालिदपुर गांव निवासी नगमा के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच एक पुत्री ने जन्म लिया। बावजूद इसके पत्नी की आशनाई गांव के ही एक युवक नफीस से चलती रही। दोनों के बीच आशनाई की चाह इस कदर बढ़ी कि पत्नी ने अपने रास्ते से पति को हटाने की साजिश रच डाली। ससुराल गए इकबाल को पत्नी के आशिक ने फोन पर बहाने से बुुलाया और शराब पिलाने के बाद उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। एएसपी ने बताया कि पत्नी के आशिक नफीस पुत्र इश्तियाक व उसके दोस्त अफसर पुत्र मुर्तजा निवासी खालिदपुर को क्षेत्र के कदियापुर मोड़ के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और मृतक की पत्नी को उसके मायके खालिदपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में शामिल चाकू, मृतक का पर्स, मोबाइल व बाइक बरामद हुआ। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
दुकानदार के मोबाइल से किया था फोन
ससुराल गए इकबाल को उसकी पत्नी नगमा के आशिक नफीस ने चाउमीन बेचने वाले दुकानदार के मोबाइल से फोन करके बुलाया था। उसको पहले चाउमीन खिलाई और उसके बाद शराब पिलाया। जब युवक काफी नशे में हुआ तो उसकी अपने दोस्त के साथ मिलकर गला रेतकर हत्या कर दी।