{"_id":"591f38ed4f1c1bd91af22ef6","slug":"ht-line-pole-collapses-on-bus-22-passengers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन का पोल बस पर गिरा, 22 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन का पोल बस पर गिरा, 22 यात्री घायल
अमर उजाला/बहराइच
Updated Fri, 19 May 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
बस का टूटा शीशा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नानपारा से यात्रियों को लेकर शुक्रवार को नवाबगंज जा रही प्राइवेट बस पर नौबस्ता गांव के पास अचानक एचटी लाइन का पोल गिर गया। इससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, बस के शीशे टूटने व तार और पोल की चपेट में आने से बस में सवार 22 यात्री जख्मी हो गए। इनमें मासूम समेत छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां पर उपचार के बाद उन्हें दोपहर बाद घर भेज दिया गया। हादसे के मामले में बस चालक ने पावर कॉर्पोरेशन को जिम्मेदार ठहराते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नानपारा से नवाबगंज के मध्य लोगों के आवागमन का साधन निजी बसें ही हैं। शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे बस (यूपी 70 सीटी 7765) यात्रियों को लेकर नवाबगंज के लिए रवाना हुई। बस में लगभग 45 यात्री सवार थे। इसी दौरान बस जब नवाबगंज-नानपारा मार्ग पर नौबस्ता गांव के पास पहुंची, तभी सड़क किनारे लगा एचटी लाइन का खंभा अचानक मय तार के चलती बस पर गिर गया, जिससे बस के शीशे टूटकर यात्रियों को जा धंसे।
इसके अलावा खंभा और तार की चपेट में खिड़की के किनारे बैठे यात्री आए। किसी तरह चालक ने बस को काबू में कर रोका। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े। हादसे में बस में सवार जावेरिया (6), अबरार गजाली (60), जलालुद्दीन (42), शरीफ (26), अलीम (38), यासिर, विजय, शाहिद, शिवरतन, चिनकू, मंगल, प्रदीप व बस चालक इसराइल समेत 22 लोग जख्मी हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी लहूलुहान यात्रियों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सूचना के बाद नवाबगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस मामले में बस चालक इसराइल ने पावर कॉर्पोरेशन को जिम्मेदार ठहराते हुए हादसे की तहरीर थाने पर दी है। सभी घायलों को उपचार के बाद दोपहर बाद घर भेज दिया गया।
बस पर जिस समय विद्युत पोल और तार टूटकर गिरा, उस समय बिजली सप्लाई नहीं हो रही थी। अगर बिजली आपूर्ति हो रही होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
नौबस्ता गांव के ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे लगे बिजली के कई खंभे काफी जर्जर हैं। स्थिति यह है कि कभी भी जर्जर खंभे दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। इस मामले में अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं अधिशासी अभियंता आरिफ अहमद का कहना है कि हादसे की जानकारी नहीं है। जांच करवाकर कार्रवाई करेंगे।