फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   house cut in ghaghra

घाघरा में कट गया मकान

Tue, 04 Jul 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Tue, 04 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
house cut in ghaghra
कटान कर रही नदी - फोटो : अमर उजाला
घाघरा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी की लहरों में खेती योग्य जमीन भी समाहित हो रही है। महसी और कैसरगंज क्षेत्र में रात से अब तक एक ग्रामीण के मकान को घाघरा नदी की लहरों ने लील लिया। 30 बीघा खेत भी नदी में समाहित हो गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से कायमपुर समेत तटवर्ती गांवों में कटान होने से दहशत है। एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


तराई में मंगलवार दोपहर बाद वर्षा का क्रम शुरू हुआ। वहीं, नेपाल के पहाड़ों पर निरंतर पानी बरस रहा है। जिसके चलते घाघरा नदी के जलस्तर में तेजी से इजाफा हो रहा है। केंद्रीय जल आयोग संस्थान घाघराघाट के मापक जगदीश साहनी ने बताया कि नदी के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से निरंतर इजाफा हो रहा है। जिससे मंगलवार की शाम एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 104.846 मीटर मापा गया।
विज्ञापन


वहीं, जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ महसी तथा कैसरगंज क्षेत्र में नदी की कटान तेज हो रही है। कायमपुर निवासी रज्जब के मकान को नदी की लहरों ने रात में लील लिया। इसके साथ ही स्कूल भवन का खंडहर भी नदी में पूरी तरह समाहित हो चुका है। खेती योग्य जमीन भी नदी मेें समा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कायमपुर, चुरईपुरवा, मंगलपुरवा, गड़रियनपुरवा और दिकोलिया के निकट नदी की लहरें खेती योग्य जमीन को लील रही हैं। अब तक कटान रोकने के उपाय नहीं हुए हैं। इस बारे में एसडीएम नागेंद्र कुमार का कहना है कि कटान रोकने की जिम्मेदारी सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम और बाढ़ खंड विभाग की है। हो रही कटान के मामले में अभियंताओं को सूचना भेज दी गई है। जिन ग्रामीणों के मकान और खेत कट रहे हैं, उनका ब्यौरा लेखपाल एकत्रित कर रहे हैं। उन्हें मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed