फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Toilets closed, ODF claims locked

Bahraich News: शौचालय बंद, ओडीएफ के दावों पर ताला

Thu, 27 Aug 2026 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Toilets closed, ODF claims locked
नवाबगंज के ग्राम पंचायत जमदान भगंहर में बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय।
नवाबगंज। ग्राम पंचायत जमदान के मजरा भगंहर में बना सामुदायिक शौचालय पिछले छह माह से बंद पड़ा है। शौचालय का ताला न खुलने से ग्रामीणों को खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में खुले में शौच से मुक्ति के दावों को पलीता लग रहा है।
विज्ञापन

गांव के साबित राम, अमन, शोभा, रामनिवास आदि ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय की देखरेख के लिए नियुक्त टेकर भी छह महीने से इसे नहीं खोल रहा है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि खुले में शौच जाने से डर लगता है बरसात में हर तरफ पानी भरा हुआ है। जहरीले कीड़ों का भी डर रहता है। सुबह-शाम खेतों की तरफ खुले में शौच जाना उनकी मजबूरी बन गई है। अरविंद कुमार, विनय, शंकर, आदि ग्रामीणों ने बताया कि सरकार स्वच्छता की बात करती है, लेकिन हमारे गांव में बना शौचालय ही शो-पीस बनकर रह गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बीडीओ नवाबगंज और डीएम से मांग की है कि सामुदायिक शौचालय को तत्काल खुलवाकर उसकी साफ-सफाई व प्रतिदिन संचालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि लोगों को खुले में शौच जाने की समस्या से निजात मिल सके। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नादिर खां ने बताया कि शौचालय समय से खुलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed