फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   House collapses, elderly woman dies after being buried

Bahraich News: कच्चा घर ढहा, दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

Sun, 11 Aug 2024 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 11 Aug 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
House collapses, elderly woman dies after being buried
खैरीघाट/नवाबगंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र हरदी के महसी टेपरा गांव में शनिवार सुबह कच्चा घर गिर गया। उसके अंदर खाना बना रहीं बुधनी (60) दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन व ग्रामीणों ने आनन-फानन उनको बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बुधनी के बेटे चुल्लर ने बताया कि मां कच्चे घर में शनिवार सुबह खाना बना रही थीं। इसी दौरान घर ढह गया जिसके नीचे दबकर उनकी मौत हो गई। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। दो पुत्र व दो पुत्रियां है। मां उनके साथ रहती थीं। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


हरदी थानाध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा का कहना है कि परिजनों ने मौत की कोई सूचना नहीं दी है। मेडिकल कॉलेज में मौत हुई है तो वहीं की पुलिस ने शव का पंचनामा भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed