{"_id":"68360ee2fbe2241cec0e4f64","slug":"hospital-found-running-without-license-in-shivpur-was-sealed-notice-issued-in-mihinpurwa-bahraich-news-c-98-1-slko1011-131361-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: शिवपुर में बिना लाइसेंस के चलता मिला अस्पताल सील, मिहींपुरवा में नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: शिवपुर में बिना लाइसेंस के चलता मिला अस्पताल सील, मिहींपुरवा में नोटिस जारी
Wed, 28 May 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 28 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
शिवपुर/मिहींपुरवा (बहराइच)। एसीएमओ डॉ. अनुराग वर्मा ने मंगलवार को नानपारा व मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में संचालित अस्पतालों पर छापा मारा। नानपारा तहसील के इमामगंज में संचालित जन सेवा हॉस्पिटल संचालक प्रपत्र उपलब्ध नहीं करवा पाए। वहीं जांच में अस्पताल बिना लाइसेंस के संचालित होता मिला। इस पर एसीएमओ ने अस्पताल को सील कर दिया।
एसीएमओ ने मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में सनराइज हाॅस्पिटल जरही रोड, लखनऊ हाॅस्पिटल गायघाट व तेजस हाॅस्पिटल मटिहा मोड़ पर छापा मारा। इस दौरान अस्पताल संचालक जरूरी प्रपत्र उपलब्ध नहीं करवा सके। इसके बाद सभी को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में रजिस्ट्रेशन नंबर सहित सभी जरूरी प्रपत्र तलब किए गए। वहीं मिहींपुरवा में डाॅ. सुनील सिंह के आयुर्वेदित डिग्री होने पर एलोपैथिक इलाज करने की शिकायत मिलने पर उन्हें सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
एसीएमओ डॉ. अनुराग ने बताया कि नोटिस का सही जवाब न मिलने पर अस्पतालों को सील किया जाएगा। साथ ही चिकित्सक डॉ. सुनील को दोबारा एलोपैथिक दवा न लिखने की हिदायत दी है। उन्होंने बताया कि छापामारी लगातार जारी रहेगी।