फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Hooters kept ringing all day, police patrolling

दिनभर बजता रहा हूटर, गश्त करती रही पुलिस

Wed, 30 Sep 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Hooters kept ringing all day, police patrolling
बहराइच में बुधवार को सीबीआई अदालत का फैसला आने के दौरान घंटाघर चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। अयोध्या में ढांचा ढहाए जाने के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत की ओर से सुनाए जाने वाले फैसले को लेकर पुलिस बुधवार को पूरी तरह अलर्ट दिखी। सुबह से ही सड़कों से लेकर गलियों तक पुलिस का सायरन बजता रहा। पुलिस की टीमें गश्त करती रहीं। सीमा पर हाई अलर्ट रहा। सीमा से सटे क्षेत्रों में आने-जाने वाले हर वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर बनी रही। फैसला आने के बाद पूरे जिले में अमन-चैन कायम रहा।
विज्ञापन

अयोध्या में ढांचा विध्वंस पर बुधवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। इस मामले में कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया। कोर्ट का फैसला आने से पहले कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए सुबह से ही पुलिस के वाहनों के हूटर व सायरन गूंजने लगे। एसपी, एएसपी व सीओ समेत सभी थानाध्यक्ष अपने क्षेत्रों में गश्त करने लगे। शहर के घंटाघर पुलिस चौकी पर सीओ सिटी टीएन दूबे, नगर कोतवाल रमेश कुमार आदि सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स के साथ जमे रहे।
विज्ञापन

नानपारा में एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, सीओ जंग बहाुदर यादव व कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने पैदल मार्च कर शांति व व्यवस्था का जायजा लिया। एएसपी ने लोगों से बातचीत कर जनता के मन की बात जानी। साथ ही लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। सुबह से ही शहर के घंटाघर बाजार में स्थित दुकानें खुल गई थीं। आम दिन जैसा ही माहौल बना रहा। फैसले को जानने के लिए लोग मोबाइल व टीवी से चिपके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉर्डर पर चला चेकिंग अभियान
भारत-नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा बॉर्डर की सीमा खुली है। बॉर्डर से सटे रुपईडीहा, सुजौली, नवाबगंज, मुर्तिहा व मोतीपुर के थानाध्यक्षों ने दलबल के साथ दिनभर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आने-जाने वाले हर वाहन चालकाें व व्यक्तियों से पूछताछ की गई। एसएसबी के जवान भी बॉर्डर पर लगातार गश्त करते रहे।

चौकसी बरतने के दिए थे निर्देश
फैसले को लेकर पूरे जिले में चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस ने लगातार गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। सुबह से ही पुलिस जायजा लेती रही। सोशल मीडिया पर नजर बनी हुई थी। सभी थानाध्यक्षों को भी सोशल मीडिया पर निगरानी के निर्देश दिए गए थे। पूरे जिले में अमन-चैन कायम रहा।
- डॉ. विपिन मिश्रा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed