{"_id":"640b7e02deafffed3a0a3274","slug":"holi-milan-ceremony-held-at-sp-residence-bahraich-news-c-13-1-121607-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: एसपी आवास पर हुआ होली मिलन समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: एसपी आवास पर हुआ होली मिलन समारोह
Sat, 11 Mar 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक आवास पर बृहस्पतिवार शाम होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मौजूद न्यायिक, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
रंगों के महापर्व होली के सकुशल संपन्न होने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को जम कर होली खेली। इस दौरान देर शाम पुलिस अधीक्षक आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिला जज गौरव कुमार श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार, एसपी प्राची सिंह, एएसपी प्रवीण कुमार यादव, सीओ सिटी अतुल कुमार चौबे, सीओ इकौना संतोष कुमार सहित कई अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तथा सभी थाना प्रभारी व कर्मचारी शामिल हुए।
एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान एसपी ने सभी थाना प्रभारियों व ड्यूटी कर्मचारियों को होली व शब ए बरात को सकुशल संपन्न कराने के लिए बधाई देते हुए भविष्य में चुनौतियों से निपटने के लिए प्रोत्साहित किया।