फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Hindu organizations agitated over inhumanity to children, demonstrated

Bahraich News: बच्चों से अमानवीयता से हिंदू संगठनों में उबाल, किया प्रदर्शन

Fri, 11 Oct 2024 04:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 11 Oct 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations agitated over inhumanity to children, demonstrated
नानपारा के ताजपुर में किशोरों के साथ हुई घटना के विरोध में गोयल तिराहे पर प्रदर्शन करते विश्व ह
बलहा/शिवपुर (बहराइच)। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ताजपुर टेड़िया निवासी चार बच्चों पर पांच किलो गेहूं चुराने का आरोप लगाते हुए मुर्गी फार्म संचालक ने अमानवीयता की थी। चारों बच्चों के चेहरों पर जहां कालिख पोत दी थी तो वहीं तीन बच्चों के सिर आधे मुंडवाकर उसपर चोर लिख पूरे गांव में घुमाया था। घटना को लेकर हिंदू संगठनों में उबाल है। घटना के आरोपियों नाजिम खां, कासिम खां, इनायत व शानू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को विहिप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार काे प्रदर्शन कर रहे विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष शिवेंद्र अग्रवाल उर्फ गुड्डू बाबा ने कहा कि मासूम दलित बच्चों को दूसरे समुदाय के लोगों ने तालिबानी सजा दी है। मासूम बच्चों के अधिकारों को दरकिनार करते हुए उन्हें जिस तरह पूरे गांव में घुमाया गया वह शर्मसार करने वाली घटना है। दबंगों ने बच्चों को बेरहमी से पीटा भी। ऐसे में उन्हें कठोर से कठोरतम सजा मिलनी चाहिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे एसडीएम अश्विनी पांडेय व सीओ प्रद्युम्न सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान अजय गुप्ता, पंकज कुमार जायसवाल, अभिषेक पाठक, भोला सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed