खैरीघाट/शिवपुर। राजी चौराहे से नानपारा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार सोमवार शाम राजापुर के पास एक पुलिया से टकरा गई। इससे कार सवार चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस कर्मियों ने चारों घायलों को सीएचसी भेजा, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
थाना खैरीघाट के राजापुर गांव के निकट रविवार शाम पांच बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया से टकरा कर गड्ढे में चली गई। गति तेज होने के कारण टक्कर के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे सवारों को बाहर निकाला। कार सवार अनुज कुमार मिश्रा, मोहित मिश्रा, अरुण कुमार मिश्रा निवासी मिश्रनपुरवा, नानपारा व सुंदरम सिंह निवासी नानपारा घायल हो गए। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया है।