फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   here the SDM had said that the erosion was normal, the DM ordered anti-erosion work there

Bahraich News: जहां एसडीएम ने कटान का बताया था सामान्य, वहां डीएम ने कटानरोधी कार्य का दिया आदेश

Fri, 04 Jul 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 04 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
here the SDM had said that the erosion was normal, the DM ordered anti-erosion work there
 ​शिवपुर के दुजईपुरवा में नाव से गांव पहुंचते लोग।
शिवपुर (बहराइच)। दुजईपुरवा में हो रहे कटान को जांच करने गए एसडीएम नानपारा ने बुधवार को सामान्य स्थिति बताया था। इसका ग्रामीणों ने विरोध भी किया था। इसी के बाद डीएम ने वहां कटानरोधी कार्य कराने का आदेश दिया। इसके बाद सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के जेई व एई ने मौके की जांच कर कटानरोधी कार्य कराने की जानकारी दी।
विज्ञापन

शिवपुर के दुजईपुरवा गांव में सरयू नदी कटान कर रही है। यह कटान दो अलग-अलग स्थानों पर हो रही है। एक स्थान तो गांव के उल्टी दिशा में है। वहां नदी कृषि योग्य भूमि को काट रही है। जबकि दूसरी ओर गांव की ओर ही नदी कटान करते हुए आगे बढ़ रही है। इसकी जानकारी के बाद एसडीएम नानपारा लालधर यादव गांव में डीएम के आदेश पर कटान को देखने गए थे। जहां से उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कटान न होने व कटान की स्थिति को सामान्य बताया था।
विज्ञापन

इस बयान के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने कहा था कि वे मुसीबत में हैं, उनकी मदद होनी चाहिए। ग्रामीणों की स्थिति को डीएम मोनिका रानी ने संज्ञान लिया और दुजईपुरवा में सरयू ड्रेनेज खंड के जेई आशुतोष शर्मा व एई को मौके पर भेज कर कटानरोधी कार्य कराने का आदेश दिया था। मौके पर पहुंचे जेई ने बयान जारी करते हुए बताया कि डीएम के आदेश पर बंबो पाइलिंग, कटर सहित अन्य कटानरोधी कार्य यहां कराया जाएगा, इसके लिए जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा। इसी के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



तहसील से एक नाव तक नहीं मिली
दुजईपुरवा से संपर्क इस समय सरयू नदी में चलने वाली निजी नाव से ही हो पा रहा है। जिसे यहां के कटान पीड़ित अपने खर्चे पर चलवा रहे हैं। बृहस्पतिवार को नाव से कटान प्रभावित गांव दुजईपुरवा जा रही बाल विकास विभाग की कार्यकर्ता अन्नपूर्णा ने बताया कि वह यहां चलने वाले निजी नाव से ही किराया देकर गांव में जा रहीं हैं। यही नहीं, बुधवार को एसडीएम व खंड विकास अधिकारी भी इसी नाव से गांव गए थे। यहां प्रशासन से एक भी नाव उपलब्ध नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed