{"_id":"6a1b337327534cc9730dd48e","slug":"heavy-storm-and-rain-bring-relief-and-disaster-to-some-places-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-150353-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेज आंधी व बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेज आंधी व बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत
Sun, 31 May 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 31 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिछिया में शनिवार को रेलवे क्रॉसिंग पर गिरा पेड़। -संवाद
बहराइच/बिछिया। तराई में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से बादलों की आवाजाही और उमस भरी गर्मी के बीच दोपहर करीब ढाई बजे तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बिछिया, कतर्नियाघाट और आसपास के जंगली क्षेत्रों में शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर देर शाम तक जारी रही। बिछिया रेलवे क्रॉसिंग पर पेड़ गिरने से एक घंटे तक आवागमन ठप रहा।
कतर्नियाघाट जंगल के बिछिया, आम्बा, बर्दिया, गिरिजापुरी, कारीकोट, चफरिया समेत दर्जनों गांवों में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से कई दिनों से आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा था। शनिवार को आखिरकार मौसम ने अचानक करवट बदल ली।
तेज हवा के चलते बिछिया रेलवे क्रॉसिंग के पास एक विशालकाय पेड़ मुख्य मार्ग पर गिर गया। इससे मिहींपुरवा, बिछिया और लखीमपुर के बीच करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पेड़ रेलवे क्रॉसिंग के समीप गिरने से सड़क मार्ग के साथ रेल यातायात पर भी असर पड़ने की आशंका बन गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर रेल विभाग, वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को काटकर हटाने का कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद मार्ग बहाल कराया जा सका।
अचानक बदले मौसम के चलते बाजारों और सड़कों पर अफरातफरी का माहौल रहा। लोग बारिश और तेज हवा से बचने के लिए दुकानों और सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। हालांकि बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और उमस से राहत मिली।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बहराइच, श्रावस्ती और लखीमपुर खीरी समेत तराई क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटे में 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
नवाबगंज में तेज हवा से कई बागों में आम की फसल को नुकसान पहुंचा। हरिहरपुर, जलालपुर, मंसुखा, नंदा गांव और केवलपुर समेत कई इलाकों में पेड़ों से बड़ी संख्या में आम गिर गए। बागवानों ने इसे भारी आर्थिक नुकसान बताया है। वहीं कस्बे में एक दुकान की टिनशेड भी तेज हवा में उड़ गई।