{"_id":"67f81e2e417495db340a0fb4","slug":"heavy-rain-and-hailstorm-along-with-strong-storm-has-caused-heavy-losses-to-farmers-bahraich-news-c-98-1-slko1011-128868-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेज आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेज आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान
Fri, 11 Apr 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज में तेज हवा के दौरान उड़ी टीन
बहराइच। तराई क्षेत्र में बुधवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में काले बादल छा गए। तेज आंधी के साथ बारिश ने पूरे तराई क्षेत्र को सराबोर कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह भी तेज हवा व बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे खेतोंं में कटी पड़ी किसानों की गेहूं की फसल भीग गई। वहीं, तेज हवा से गेहूं व मक्का खेतोंं में पसर गया। हवा की वजह से जिले मेंं कई स्थानों पर विद्युत पोल व पेड़ गिरे, इससे 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। महसी में बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
तराई मेंं सीजन की पहली धूल भरी आंधी ने दस्तक दी। तेज आंधी के चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक विद्युत पोल व पेड़ गए गए। आंधी के साथ ही बुधवार की रात सीजन की पहली बारिश भी हुई। झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे मुरझा गए और भारी नुकसान हुआ।
बाबागंज क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ ओले भी गिरे। इससे रामनगर, अधीनगांव, थनईगांव, गुलमागांव, पटना, प्रहलाद गांव, भगवानपुर करिंगा, परमपुर, जिगरिया, करीम गांव, चितरहिया, दुविधापुर, सोरहिया, लक्ष्मनपुर सलारपुर, बनकुरी, सुजौली, मकनपुर, मोहनापुर, कलवारी, बसभरिया बिशुनापुर, बाबागंज, आदि क्षेत्रोंं में फसल को भारी नुकसान हुआ। किसान रामविलास, डब्बू सिंह, अंसार बाबू, अवधेश वर्मा, मोहम्मद अख्तर आदि ने बताया कि लाखोंं का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
रुपईडीहा क्षेत्र मेंं भी बारिश व हवाओंं ने जमकर तबाही मचाई। क्षेत्र मेंं निबिया, मनवरिया, सीतापुरवा, सहजना, लहरपुर, जैतापुर, पंडितपुरवा आदि गांवों में किसानोंं का गेहूं खेतोंं में पसर गया। किसान चंद्रशेखर वर्मा ने बताया कि फसल सूखने में 15-20 दिन लगेंगे। तेजवापुर के चंदनापुर गांव निवासी किसान सलीम, गजपतिपुर के अब्बास आदि ने बताया कि खेत में फसल कटी पड़ी थी। भारी नुकसान हुआ है।
हुजूरपुर निवासी किसान सुशील कुमार ने बताया कि 80 प्रतिशत किसानों की फसल खेत में है। बारिश से भारी नुकसान हुआ है। बारिश से मिहींपुरवा, रिसिया, चित्तौरा, धरसवां, फखरपुर, कैसरगंज आदि क्षेत्रों में भी भारी नुकसान हुआ और किसान परेशान रहे। विशेश्वरगंज निवासी किसान विजय कुमार मिश्रा, आनंद कुमार सिंह, अजय कुमार मिश्रा, भाने सिंह, सतीश कुमार सोनी आदि ने बताया कि बारिश व आंधी से 25 से 35 प्रतिशत का नुकसान हुआ है।
पानी की टंकी फटी, विद्युम उपकरण जले
रुपईडीहा में करिंगा गांव निवासी सुरेश कुमार वर्मा के घर की छत पर रखी पानी की टंकी फट गई और दीवार गिर गई। इससे पूरे घर की वायरिंग शॉर्ट हो गई। आग लगने से रजाई, गद्दे, वाई-फाई, टीवी आदि जल गए। वहीं, रुपईडीहा के रामलीला चौराहा निवासी अमरीश के घर का इंवर्टर, तीन पंखे और बैटरी जल गए। कसौंधन मोहल्ला निवासी चंद के तीन टीवी खराब हो गए।
गिरे विद्युत पोल, 100 से अधिक गांवों की आपूर्ति बाधित
तेज आंधी व बारिश की वजह से सुजौली में 13 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। टेक्नीशियन जितेंद्र कुमार ने बताया कि लखीमपुर के धौरहरा से कैलाशपुरी पॉवर हाउस के बीच लगभग 40 किमी का फासला है। तार पर पेड़ों की डाल गिरी है, उसे ठीक किया जा रहा है। वहीं, बारिश की वजह से रिसिया नगर पंचायत व इसके आसपास के गांवोंं की बिजली आपूर्ति बुधवार रात 10:30 पर ठप हो गई। इससे 50 हजार की आबादी प्रभावित रही।
रुपईडीहा क्षेत्र में बुधवार की शाम चार बजे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। नवाबगंज में भी बुधवार की रात तेज हवा के चलते आपूर्ति बाधित हो गई। चरदा क्षेत्र में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रही और लोग बेहाल रहे। बाबागंज कस्बे व उसके आसपास के गांवोंं की बिजली आपूर्ति भी बुधवार की दोपहर से बाधित है। इससे लगभग 80 हजार की आबादी प्रभावित है। मटेरा के करसंडा माफी में विद्युत पोल गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। इससे लगभग 30 हजार की आबादी प्रभावित हुई। नानपारा में जामा मस्जिद व चमारन टोला में लगा विद्युत पोल तेज आंधी में धराशायी हो गया और आपूर्ति ठप हो गई।
हवा मेंं उड़े टिनशेड, कई पेड़ धराशाई
तेज आंधी में नवाबगंज कस्बा निवासी ताऊ खान का टिनशेड उड़ गया। यही नहीं, जवाहरलाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के पास रह रही महराजिन का टिनशेड, बस अड्डे के पास स्थित रमेश गुप्ता की दुकान का टिनशेड उड़ गया। चरदा क्षेत्र के बरवलिया चौराहे पर चुन्नू सोनी के घर का टिनशेड भी तेज हवा में उड़ गया। रिसिया के सुकई पुरवा ग्राम में एक पेड़ ओम प्रकाश पाल के घर पर गिर गया और उनकी दीवार ढह गई। घर में मौजूद लोग सुरक्षित रहे।
दो जगह गिरी बिजली, छत व दीवार दरकी
हरदी क्षेत्र के रमवापुर गांव निवासी द्वारपाल मिश्रा के घर पर बुधवार देर रात तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। इससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और छत में छेद हो गया। पंकज मिश्रा ने बताया कि इस घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है। वहीं, रुपईडीहा स्थित श्रीराम जानकी इंटर कॉलेज में सागौन के पेड़ पर बिजली गिरी। कॉलेज प्रवक्ता डॉ. यशपाल ने बताया कि सभी सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर व वायरिंग जल गए।
जिले में कुल दो लाख 10 हजार हेक्टेअर गेहूं बोया गया है। जहां-जहां ओलावृष्टि हुई है, वहां 15 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है, अन्य स्थानों पर अभी नुकसान कम है। 11 अप्रैल को भी मौसम खराब रहने के आसार हैं।
- डाॅ. सुबेदार यादव, जिला कृषि अधिकारी