{"_id":"69e910ff20cbba8f4304adac","slug":"heat-wave-alert-issued-special-ward-set-up-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-148092-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: लू का अलर्ट, विशेष वार्ड स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: लू का अलर्ट, विशेष वार्ड स्थापित
विज्ञापन
बहराइच में बुधवार को चिलचिलाती धूप में कपड़ा लपेटकर गुजरतीं महिलाएं।
बहराइच। जिले में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बुधवार को भी पारा 42 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा, जिससे चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। हालात ऐसे रहे कि दोपहर के समय शहर की सड़कें सूनी नजर आईं और लोग घरों में ही दुबके रहे। लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए मेडिकल कॉलेज में विशेष वार्ड स्थापित किया गया है।
शहर के चौक बाजार, पानी टंकी चौराहा, डिगिहा, छावनी बाजार, दरगाह और पीपल चौराहा जैसे प्रमुख इलाकों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से बाहर निकले लोग तेज धूप और झुलसाने वाली गर्मी से परेशान नजर आए। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली छुट्टी के बाद घर लौट रहे छोटे बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह से ही गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण बाजारों में भी चहल-पहल कम रही। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि अगले चार दिनों तक 20 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दोपहर में गर्म हवाएं चलने के संकेत हैं। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है तथा पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम.एम.एम. त्रिपाठी ने बताया कि जेरियाट्रिक वार्ड को विशेष लू वार्ड के रूप में स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
बच्चों का रखें विशेष ध्यान
मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.के. त्रिपाठी ने कहा कि भीषण गर्मी और लू के दौरान छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। बच्चों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप में बाहर न निकलने दें। उन्हें हल्के, सूती कपड़े पहनाएं और पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस व तरल पदार्थ देते रहें। स्कूल से लौटते समय बच्चों को सीधे धूप से बचाएं और तुरंत ठंडा पानी न दें।
लू से ऐसे बचें
दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें।
सिर को ढककर रखें, छाता या गमछे का प्रयोग करें।
अधिक पानी, नींबू पानी और शरबत का सेवन करें। तैलीय व भारी भोजन से परहेज करें।
धूप में अधिक देर रहने पर तुरंत छांव या ठंडी जगह पर जाएं।
लू लगने के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें।