{"_id":"69711e4fc69612befb01f494","slug":"hearing-for-verification-of-9498-voters-begins-in-babaganj-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-143212-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बाबागंज में 9,498 मतदाताओं के सत्यापन की सुनवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बाबागंज में 9,498 मतदाताओं के सत्यापन की सुनवाई शुरू
Thu, 22 Jan 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
बाबागंज। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बुधवार से सुनवाई कैंप का आयोजन शुरू हुआ। इस कैंप में उन 9,498 मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच की जा रही है, जिन्हें पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। नवाबगंज ब्लॉक मुख्यालय पर बड़ी संख्या में लोग अपने साक्ष्य प्रस्तुत करने पहुंच रहे हैं। बुधवार को अलग-अलग अधिकारियों ने आवंटित भाग संख्या के अनुसार मामलों का निस्तारण किया।
खंड विकास अधिकारी ने भाग संख्या 01 के 135 मामलों में से 17 की सुनवाई की। वहीं नायब तहसीलदार ने भाग संख्या 44 से 46 के बीच कुल 178 मामलों में से 98 का सत्यापन किया। इसके अलावा अधिशासी अधिकारी (रुपईडीहा) ने भाग संख्या 13 के 67 मामलों में से 47 की सुनवाई पूरी की।
खंड विकास अधिकारी डॉ. राहुल पांडेय ने बताया कि सुनवाई के दौरान सबसे अधिक मामले नेपाल से विवाह कर आईं बहुओं से संबंधित हैं। इन आवेदकों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए इमीग्रेशन सर्टिफिकेट (प्रवासन प्रमाणपत्र) बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कई आवेदन पत्र अधूरे पाए गए, जिन्हें आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है ताकि सत्यापन की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।