{"_id":"67f1a9af8fb1e2c54102aab5","slug":"health-department-received-the-gift-of-61-new-ambulances-bahraich-news-c-98-1-slko1007-128656-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: स्वास्थ्य विभाग को मिली नई 61 एंबुलेंस की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: स्वास्थ्य विभाग को मिली नई 61 एंबुलेंस की सौगात
Sun, 06 Apr 2025 03:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 06 Apr 2025 03:37 AM IST
विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट में नई एंबुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अधिकारी।
बहराइच। स्वास्थ्य विभाग को शनिवार को 61 नई एंबुलेंस की सौगात मिली है। इसको कलेक्ट्रेट से सीआरओ व सीएमओ ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर आम लोगों की सेवा के लिए भेजा। नई एंबुलेंस मिलने के बाद अब स्वास्थ्य महकमे के बेड़े में 78 एंबुलेंस हो गईं।
कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में पहले मात्र 17 एंबुलेंस ही थी। शासन से मिली 61 नई एंबुलेंस में से 29 को 102 परियोजना और 32 को 108 सेवा के बेड़े में शामिल किया गया है। जिले में 108 सेवा में एंबुलेंसों की संख्या बढ़कर 37 और 102 सेवा में 41 हो गई है। इससे जिले में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में सुधार होगा। सीआरओ देवेंद्र पाल सिंह ने कहा कि एंबुलेंस सेवा गरीबों के लिए वरदान से कम नहीं है। इससे बिना कोई शुल्क दिए लखनऊ तक चिकित्सीय सुविधा लेने का सफर किया जा सकता है। कार्यक्रम में एंबुलेंस सेवा का संचालन करने वाली संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक सुधीर त्रिपाठी ने एंबुलेंस सेवा के विस्तार और इसके संचालन पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डीएचईआईओ बृजेश कुमार सिंह, डीसीपीएम मोहम्मद राशिद, एंबुलेंस सेवा के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।