{"_id":"68f1541147169773d7069257","slug":"health-department-alert-specialist-doctors-leave-cancelled-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-138280-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, विशेषज्ञ डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, विशेषज्ञ डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द
विज्ञापन
बहराइच। दिवाली पर आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। विभाग ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। मेडिकल कॉलेज में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार किया गया है ताकि आपात स्थिति में मरीजों का तुरंत इलाज किया जा सके।
मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एमएम पांडेय ने बताया कि दीपावली के दौरान जलने के मामले बढ़ जाते हैं। इन सभी स्थितियों से निपटने के लिए ईएनटी, आई सर्जन और मेडिसिन विभाग के स्पेशलिस्ट फिजिशियन को ड्यूटी पर रखा गया है। साथ ही 20 बेड का विशेष आकस्मिक वार्ड बनाया गया है। इमर्जेंसी में आवश्यक दवाइयां और उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।
उधर ग्रामीण अंचलों में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि सभी सीएचसी व पीएचसी पर अतिरिक्त व्यवस्थाओं के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ ने यह भी कहा कि ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों के त्वरित रेफरल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ताकि किसी भी गंभीर मरीज को समय पर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जा सके। दीपावली पर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है और मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके, इसके लिए 24 घंटे डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है।