फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Hazy fog in the valley put the brakes on vehicle's speed

तराई में कोहरे की धुंध ने रफ्तार पर लगाया ब्रेक

Mon, 07 Dec 2015 10:29 PM IST
बहराइच/अमरउजाला ब्यूरो
बहराइच/अमरउजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Dec 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
तराई में तापमान गिरने के साथ ही सुबह शाम कोहरा शुरू हो गया है। जिसके चलते ट्रेन और बसों की लेटलतीफी बढ़ गई है। निर्धारित समय से वाहन काफी देरी से संचालित हो रहे हैं। अब तक परिवहन विभाग ने कोई माकूल कदम भी नहीं उठाया है। जिसके चलते कोहरे और धुंध में चालक काफी धीमी रफ्तार में वाहन संचालित करने को मजबूर हैं। कोहरे के चलते हादसे का दौर भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


तराई में तापमान में निरंतर गिरावट दर्ज हो रही है। इस समय न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर पहुंच चुका है। जिसके चलते कोहरे और धुंध में तराई लिपटी हुई है। दो दिन से सूरज और कोहरे में आंखमिचौली भी चल रही है। सोमवार सुबह आठ बजे सूरज चमका तो जरूर, लेकिन 10 बजे धूप गायब हो गई। पूरे दिन धुंध छायी रही।
विज्ञापन


इसका असर परिवहन और रेल सेवाओं पर दिखा। ट्रेनों तो 15 मिनट से आधे घंटे देरी से संचालित हुईं। लेकिन सुबह और सायंकालीन बसें निर्धारित समय से एक से डेढ़ घंटे विलंब से गंतव्य पर पहुंचीं। इस कारण यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। कोहरे से निजात के लिए अब बसों में फॉग लाइट के भी इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है। उधर रेलवे की ओर से भी कोहरे से निपटने के कोई विशेष इंतजाम नहीं किये गये हैं। ट्रेनें पहले की तरह ही संचालित हो रही हैं।

हो चुकी हैं तीन दुर्घटनाएं
सुबह और शाम हो रहे घने कोहरे के चलते सप्ताह भर में तीन दुर्घटनाएं हुई हैं। नानपारा-रिसिया मार्ग पर ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में पांच दिन पूर्व एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। जबकि रविवार देर शाम को दरगाह थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर दो ग्रामीणों ने दम तोड़ दिया। वहीं बहराइच-नानपारा मार्ग पर रामगांव मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो चुके हैं।


वेदर बल्ब लगाने के दिए गए निर्देश
तराई में कोहरे की शुरुआत को देखते हुए परिवहन निगम की बसों में वेदर बल्ब लगाने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी तीन दिन में सभी बसों को बल्ब से लैस कर दिया जाएगा। यह बल्ब मौसम के अनुरूप सड़क पर प्रकाश करता है। जिससे कोहरे में भी बसें अपनी रफ्तार में संचालित हो सकेंगी।
-अवधेश पाल, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed