{"_id":"676ef2ff319ef161720224ac","slug":"hardi-gaura-link-road-will-be-constructed-with-rs-34-lakh-bahraich-news-c-98-1-slko1013-124587-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 34 लाख से हरदी, गौरा संपर्क मार्ग का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 34 लाख से हरदी, गौरा संपर्क मार्ग का होगा निर्माण
Sat, 28 Dec 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। जिला पंचायत की देखरेख में 34 लाख 28 हजार से विकासखंड महसी के हरदी गौरा मेन डामर रोड से मंदिर तक संपर्क मार्ग का निर्माण होगा। इससे ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
जिला पंचायत की ओर से महसी तहसील के हरदी गौरा मेन डामर रोड से मंदिर तक 425 मीटर संपर्क मार्ग पर सीसी निर्माण किया जाना है। वर्तमान में इस मार्ग पर लगभग 300 मीटर खड़ंजा लगा है। बाकी 125 मीटर कच्चा मार्ग बना है। इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग और वाहन गुजरते हैं। सड़क निर्माण की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने हर्ष जताया है। जिला पंचायत की ओर से इस मार्ग के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छह महीने के अंदर सड़क को बनाया जाना है। इस सड़क के निर्माण से लगभग पांच हजार की आबादी को लाभ पहुंचेगा।