{"_id":"646ba8861155aceea800ca86","slug":"hand-pumps-are-betraying-in-the-scorching-heat-the-tank-is-also-bad-bahraich-news-c-13-1-249607-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: भीषण गर्मी में दगा दे रहे हैंडपंप, टंकी भी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: भीषण गर्मी में दगा दे रहे हैंडपंप, टंकी भी खराब
Mon, 22 May 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 22 May 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। शहर में कई हैंडपंप खराब होने से भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। दीवानी कचहरी के पीछे बनी पानी टंकी तो कई दशकों से बंद है। ऐसे में राहगीरों को गर्मी में प्यास बुझाने के लिए अपनी जेब हल्की करनी पड़ रही है।
तराई मौजूदा समय भीषण गर्मी की चपेट में है। जिले का पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। भीषण गर्मी में राहगीरों को प्यास बुझाने के लिए पानी तक मुहैया नहीं हो पा रहा है। पालिका प्रशासन की ओर से राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए शहरी क्षेत्र में करीब पांच सौ से अधिक इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाए गए थे। लेकिन देखरेख के अभाव में करीब 36 हैंडपंपों ने धीरे-धीरे पानी देना बंद कर दिया है।
कई हैंडपंप रिबोर कराने योग्य पड़े हुए हैं। जो हैंडपंप पानी दे रहे हैं, उसका पानी दूषित होने से गले के नीचे नहीं उतर रहा है। करीब चार दशक पूर्व दीवानी कचहरी के पीछे एक बड़ी पानी टंकी का निर्माण कराकर उसमें एक दर्जन टोटी लगाई गई थी। पानी की टंकी से प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्र से कचहरी आने वाले सैकड़ों की संख्या में वादकारी अपनी प्यास बुझाया करते थे। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते पानी की टंकी मौजूदा समय जर्जर हालात में है।
विज्ञापन
टंकी के अंदर जहरीले जानवरों ने अपना बसेरा बना लिया है। टंकी में लगी पीतल की टोटी चोरी हो गई है। चौक घंटाघर पुलिस चौकी के ठीक बगल बनी पानी टंकी व वाटर कूलर भी जिम्मेदारों की लापरवाही की भेंट चढ़ गई है।
गर्मी में चमकने लगा पानी के पाउच का व्यवसाय
शहर के प्याऊ सेंटर व हैंडपंप बंद होने का फायदा पानी बेचने वाले दुकानदार उठाने लगे हैं। दुकानदार पाउच को 80 रुपये सैकड़े की खरीद कर दो से तीन गुने से अधिक दामों में बेच रहे हैं। शहर के पान की दुकानों, होटलों व अन्य स्थानों में पानी के पाउच को तीन रुपये में एक और पांच रुपये में दो बेचे जा रहे है। दरगाह मेले में तो जिम्मेदारों की नाक के नीचे दुकानदार तीन से चार रुपये में पानी के पाउच की बिक्री खुलेआम कर रहे हैं। राहगीरों व मेलार्थियों को इस भीषण गर्मी अपना गला तर करना महंगा पड़ने लगा है।
जल्द ही दुरुस्त होंगे खराब हैंडपंप
गर्मी को देखते हुए दरगाह क्षेत्र में लगे 12 हैंडपंपों को मेला आरंभ होने से पूर्व ही दुरुस्त करा दिया गया था। शहरी क्षेत्र में बंद पड़े हैंडपंपों की सूची एकत्र की जा रही है। सूची प्राप्त होने के बाद उसका प्रस्ताव नवनिर्वाचित चेयरमैन के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद जल्द ही हैंडपंपों के दुरुस्तीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। पानी टंकी को भी मौके पर जांच कराकर दुरुस्त कराया जाएगा।
- आलोक कुमार- एई जलकल विभाग