फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Half town and Metukha village become hotspots

आधा शहर और मेटुकहा गांव बना हॉटस्पॉट

Thu, 11 Jun 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Half town and Metukha village become hotspots
बहराइच। जिले में कोरोना संक्रमण के दो और केस सामने आने के बाद शहर के दो बड़े मोहल्लों को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। इससे शहर का आधा हिस्सा सील हो गया है। पीपल चौराहा से गुदड़ी और कानूनगोपुरा से अस्पताल चौराहा जाने वाला पूरा इलाका बांस-बल्ली लगाकर बंद कर दिया गया है। नगर मजिस्ट्रेट व सीओ ने निरीक्षण करते हुए दोनों इलाकों को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए हैं। उधर रामगांव के मेटकुहा को भी हॉटस्पॉट बना दिया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला ब्राह्मणीपुरा निवासी एक युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद घंटाघर से सटे इलाकों को पहले ही सील कर दिया गया था। इससे मुख्य बाजार का आधा हिस्सा बंद हो गया था। बुधवार की देर शाम कोरोना संक्रमित एक मरीज मोहल्ला मीराखेलपुरा में मिला, जबकि एक मरीज गुरुवार को मोहल्ला कानूनगोपुरा में मिला। शहर में दो और मरीज मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। दोनों इलाकों को प्रशासन ने हॉटस्पॉट बना दिया है।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश और पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टीएन दूबे व ईओ पवन कुमार ने कर्मचारियों की टीम के साथ गुरुवार को दोनों हॉटस्पॉट इलाकों का निरीक्षण किया। इसके बाद मोहल्ले के अंदर आने वाले रास्तों को बांस-बल्ली आदि लगाकर बंद करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी घरों को सैनिटाइज करने के साथ इलाके में कर्मचारियों की तैनाती करने को कहा। उधर महसी तहसील क्षेत्र के रामगांव थाना अंतर्गत मेटकुहा गांव में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद पूरे इलाके के सभी रास्ते सील कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed