फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Had murdered his girlfriend along with his friend

Bahraich News: दोस्त के साथ मिलकर की थी प्रेमिका की हत्या

Mon, 05 Aug 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 05 Aug 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Had murdered his girlfriend along with his friend
बहराइच। एसओजी, सर्विलांस और नानपारा थाना की संयुक्ट टीम ने नानपारा कोतवाली क्षेत्र में 21 जुलाई को मिली युवती की सिर कटी लाश कांड का खुलासा कर दिया है। युवती की पहचान रुपईडीहा थाना क्षेत्र के चरदा जमोग निवासी शीबा के रूप में हुई है। युवती की हत्या उसके प्रेमी ने शादी का दबाव बनाने के चलते की थी। पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि गत 23 जुलाई की रात नानपारा के हाडां बसेहरी पुल के पास एक अज्ञात युवती का हाथ व सिर कटा शव मिला था। उक्त मामले में अज्ञात हत्यारोपियों पर 29 जुलाई को केस दर्ज कर पुलिस टीमों को लगाया गया था। एसओजी प्रभारी दिवाकर तिवारी व सर्विलांस सहित पुलिस की टीमों ने घटनास्थल पर सक्रिय मोबाइल नंबरों और कई संदिग्धों को उठाकर पूछताछ करते हुए हत्यारोपियों को पकड़ लिया। बताया कि जांच पड़ताल के दौरान ननिहाल में रह रही शीबा के गायब होने का पता चला। शक होने पर उसके प्रेमी श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर खुर्द निवासी अरुन सैनी हाल पता रुपईडीहा संकल्पा व उसके दोस्त गंगापुर निवासी कुलदीप विश्वकर्मा को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि उसका युवती से पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका दोनों परिवारों में पता चल गया था और परिजन विरोध कर रहे थे। इसी दौरान शीबा ने उस पर शादी करने का दबाव बना रखा था। इसके चलते उसे गत 21 जुलाई को साथ में भागने के लिए कपड़ों के बैग सहित बुलाया। इसके बाद तीनों लोग बाइक से हांडा बसेहरी पहुंचे और युवती को बातों मेंं उलझाते हुए उसका गला दबाकर मार दिया। फिर बोगदा व आलाकत्ल से उसका सिर व हाथ अलग कर दिया। ताकि उसकी शिनाख्त न हो सके। उसके शरीर से कपड़ों को उतार लिया और हत्या में प्रयुक्त हथियार व दो मोबाइलों को युवती के बैग में रखकर सरयू नहर में फेंक दिया। हत्या में प्रयुक्त कपड़ों को पटेल ब्रिक फील्ड सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। जिसे गोताखोरों ने नदी से बरामद कर लिया। एसपी ने बताया कि मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर हत्यारोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

पैर में बंधे काले धागे से हुई शिनाख्त
युवती का सिर व हाथ कटा होने और शव के अर्धनग्न अवस्था में मिलने के कारण शिनाख्त करने में दिक्कतें हो रही थीं। प्रशिक्षु सीओ हर्षिता तिवारी ने आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदा युवतियों के मामलों में पड़ताल की। पैर पर बंधे काले धागे और अंतरवस्त्रों से परिजनों ने शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को टुकड़ों में बांटने की थी कोशिश
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पैरों व हाथों आदि जगह धारदार हथियार से वार करने के निशान पाए गए थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती की शिनाख्त न हो सके। इसके चलते आरोपी शरीर के टुकड़े करने की जुगाड़ में थे। तभी कोई आहट या पकड़े जाने के डर से शव छोड़कर भाग गए। हत्या के दौरान पहने गए आरोपियों के कपड़ों पर मिले खून के धब्बों को मृतका के डीएनए से मिलान करने की भी बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed