{"_id":"649481d9c07595c3a40e9966","slug":"gudiya-fainted-after-losing-her-husband-and-son-bahraich-news-c-13-1-301151-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पति-बेटे को खोकर बेसुध हुई गुड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पति-बेटे को खोकर बेसुध हुई गुड़िया
Thu, 22 Jun 2023 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 22 Jun 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। एक छोटी से गलती ने दो सुखी परिवारों को उजाड़ दिया। एक ओर जहां पति व बेटे की मौत से गुड़िया बेसुध हो गई है तो वहीं दूसरी ओर उमेश अपने बेटे की याद में गश खाकर गिर रहा है। एक ही दिन में तीन मौतों से पूरे गांव में मातम जैसा सन्नाटा है। बुधवार रात तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, लेकिन गांव में पूरी रात परिजनों की चीख गूंजती रही। परिजनों को ढांढस बंधवाने के लिए पहुंचने वाले लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बगहा के मजरा सरपंचपुरवा निवासी कमलेश मिश्र उर्फ कल्लू महराज (41) बुधवार को इकलौते बेटे प्रांजल मिश्र (16) व भतीजे उत्कर्ष मिश्र (19) के साथ खेत जा रहे थे। इसी दौरान गर्मी से निजात पाने के लिए तीनों नदी में नहाने लगे थे। इसी दौरान प्रांजल के गहरे पानी में जाने पर उसे बचाने में कमलेश व उत्कर्ष भी डूब गए थे। तीनों की मौत की सूचना गांव पहुंचते ही हाहाकार मच गया।
कमलेश मिश्रा की पत्नी गुड़िया पति व इकलौते बेटे की मौत की सूचना पर अचेत होकर गिर गई। उत्कर्ष के पिता उमेश मिश्रा भी गश खाकर गिर गए। सभी दौड़ते भागते नदी किनारे पहुंचे। शव बाहर निकलने पर सभी भगवान को दुहाई देते हुए बचने की हल्की सी उम्मीद में सभी को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने तीनों की मौत की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन
मृतक कमलेश के बड़े भाई उमेश मिश्रा का भी सुखी परिवार था। उनके तीन बेटे, जिसमें सबसे बड़ा उत्कर्ष (19), शिवम (17) और गुड्डू (13) है। बड़ा होने के चलते परिजन उत्कर्ष को सबसे ज्यादा प्यार करते थे। उसकी मौत की सूचना घर पहुंचने के बाद से सभी बेहाल हैं।
अब गुड़िया पर बेटी के हाथ पीले करने की जिम्मेदारी एक ही झटके में पति कमलेश व इकलौते बेटे प्रांजल को खाने वाली गुड़िया बेसुध दिखी। जब भी उसे होश आया तो बस एक ही बात चिल्लाती रही कि अब वह क्या करेगी। परिजनों ने बताया कि कमलेश की एक बेटी प्रज्ञा मिश्रा (19) और बेटा प्रांजल (17) और पत्नी गुड़िया थी। खेती किसानी करने वाले कमलेश अपनी बेटी प्रज्ञा की शादी धूमधाम से करना चाह रहे थे। अब बेटी के हाथ पीले करने की जिम्मेदारी पत्नी गुड़िया पर आ गई है।
मोतीपुर पुलिस पर संवेदनहीनता का आरोप
तीन मौतों से गमजदा परिजन पुलिस की कार्यशैली से गमजदा दिखे। बिलख रहे परिजनों ने बताया कि पंचनामा भरकर पुलिस ने शवों को रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के लिए जरूरी प्रपत्र पुलिस ने नहीं भेजे। इसके चलते पोस्टमार्टम में देरी हुई। दोपहर लगभग 12:30 बजे पुलिस ने प्रपत्र भेजे। जिसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई। परिजनों ने बताया कि मौत के बाद से महिलाएं बिलख रही हैं, ऐसे में अगर पोस्टमार्टम जल्दी हो जाता तो दाह संस्कार जल्दी हो जाता।