{"_id":"664a493cb7fbcb26ce0aefa4","slug":"grocery-merchant-dies-due-to-electric-shock-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-114068-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: करंट की चपेट में आकर किराना व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: करंट की चपेट में आकर किराना व्यापारी की मौत
Mon, 20 May 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 20 May 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। हरदी थाना क्षेत्र के मुरवानपुरवा गांव में किराना व्यापारी घर में पंखे के तार को बिजलीबोर्ड में लगाते समय करंट की चपेट में आकर अचेत होकर गिर गया। परिजन बिजली बंद कर उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुरवानपुरवा गांव निवासी सुरेश कुमार (50) के परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोपहर में वह खेत से वापस लौटकर कमरे में आराम करने के लिए पहुंचे। इसके बाद पंखा चलाने के लिए बिजलीबोर्ड में तार लगाते समय करंट की चपेट मेें आ गए। तीन पुत्र हैं। घर पर स्थित किराना की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। मौत से पत्नी सरोज देवी सहित अन्य परिजनों में कोहराम है। प्रभारी निरीक्षक हरदी संतोष कुमार सरोज का कहना है कि परिजनों ने करंट की चपेट में आकर अधेड़ की मौत होने की जानकारी दी है।