फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Gram Pradhan's husband died

ट्रैक्टर पलटा, प्रधान पति की मौत

Wed, 12 Jul 2017 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Jul 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
Gram Pradhan's husband died
नानपारा में ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर प्रधान पति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम अमवा मौलवी निवासी रजा अहमद (35) बुधवार सुबह धान के खेत में नर्सरी रोपाई के लिए जोताई कर रहे थे।
विज्ञापन


कुछ दूरी पर गांव निवासी लीला पारा के प्रधान फरमान के खेत की भी ट्रैक्टर से जोताई हो रही थी। पलेवा करते समय लीलापारा के प्रधान फरमान का ट्रैक्टर फंस गया। लोगों ने निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। इस पर रजा अहमद फरमान का ट्रैक्टर निकालने पहुंचे।
विज्ञापन


बैक गियर लगाने के बाद जैसे उन्होंने आगे बढ़ाने के लिए गियर लगाया। उसी समय ट्रैक्टर तेज आवाज के साथ पलट गया। रजा अहमद को संभलने का मौका नहीं मिला। मौके पर ही दबकर उनकी मौत हो गई। रजा अहमद की दो पत्नियां हैं। उनके छह बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed