फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   GPS will be installed in food delivery van

खाद्यान्न डिलीवरी वैन में लगेगा जीपीएस

Sat, 10 Aug 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
GPS will be installed in food delivery van
बहराइच। खाद्य एवं रसद आयुक्त आलोक कुमार ने निरीक्षण भवन में कोटेदारों, राइस मिलर्स एवं पूर्ति निरीक्षकों के साथ बैठक की। इस दौरान आयुक्त ने बताया कि जल्द ही खाद्यान्न डिलीवरी वैन पर जीपीएस लगाया जाएगा। गोदामों पर तौल के लिए अत्याधुनिक इलेक्ट्रॅानिक कांटे स्थापित कराये जा रहे हैं। शासन कोटेदारों की आय में बढ़ोत्तरी के लिए कटिबद्ध है। शीघ्र ही कोटेदारों को अन्य जिम्मेदारियां भी सौंपी जायेंगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान खाद्य एवं रसद आयुक्त आलोक कुमार ने कोटेदारों को निर्देश दिया कि ई-पास मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करायें। उन्होंने कोटेदारों को यह भी निर्देश दिया कि एक पंजिका तैयार कर गैस कनेक्शन धारक उपभोक्ताओं का विवरण भी दर्ज करें।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि शासन कोटेदारों की आय में बढ़ोत्तरी के लिए कटिबद्ध है। शीघ्र ही कोटेदारों को अन्य जिम्मेदारियां भी सौंपी जायेंगी। शासन स्तर पर ई-पास मशीन के माध्यम से विद्युत बिल, मोबाइल रिचार्ज के साथ-साथ खाद्यान्न के अलावा अन्य आवश्यक सामग्रियों की बिक्री पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटेदारों से कहा कि उन्हें खाद्यान्न उतरवाई का किसी प्रकार का कोई चार्ज नहीं देना है। उन्होंने यह भी बताया कि खाद्यान्न डिलीवरी वैन पर जीपीएस लगाया जाएगा तथा तौल के लिए अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक कांटे स्थापित कराये जा रहे हैं।

आयुक्त ने राइस मिलर्स की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिया कि राइस मिलर्स के पुराने बकाये का भुगतान कर दिया जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि राइस मिल आवंटन की कार्रवाई को एक साथ एफसीआई से एप्रूव्ड कराकर शासन को प्रेषित करायें। सेला चावल के संबंध में राइस मिलर्स द्वारा उठायी गयी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन आयुक्त ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed