फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Governor will visit Katarnia to get familiar with Tharu culture

थारु संस्कृति से रूबरू होने कतर्निया आएंगी राज्यपाल

Mon, 03 Feb 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Governor will visit Katarnia to get familiar with Tharu culture
मोतीपुर तहसील के गिरिजापुरी में राज्यपाल के आगमन को लेकर जायजा लेते डीएम,एसपी व अन्य अधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट के जंगलों में बसी थारु जनजाति की संस्कृति से रूबरू होने के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पांच फरवरी को आएंगी। गवर्नर के आने की सूचना के बाद तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसे लेकर गिरिजापुरी में हेलीपैड बनाया जा रहा है। सोमवार को डीएम और एसपी ने दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में थारु जनजातियों की बाहुल्यता है। कतर्नियाघाट के जंगलों मेें बसने वाली थारु जनजाति की संस्कृति अपने आप में बहुत कुछ समेटे हुए है। इस जनजाति की संस्कृति से रूबरू होने के लिए पांच फरवरी को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कतर्नियाघाट के दौरे पर आ रही हैं। राज्यपाल का सरकारी कार्यक्रम राजभवन से जिला प्रशासन को भेजा जा चुका है। गवर्नर का कार्यक्रम मिलने की सूचना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शंभु कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर सोमवार को राज्यपाल के आगमन को लेकर चल रहीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक अमले के साथ कतर्नियाघाट पहुंचे। इस दौरान डीएम और एसपी ने गिरिजापुरी में बनाए जा रहे हेलीपैड का निरीक्षण किया। इसके बाद कतर्नियाघाट में होने वाले गेस्ट हाउस परिसर में कार्यक्रम के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम मोतीपुर ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि राज्यपाल के आगमन के मौके पर थारु जनजाति की बालिकाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। राज्यपाल यहां के वन ग्रामीणों के साथ संवाद भी स्थापित करेंगी। उनके कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी जयचंद्र पांडेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा अरुणचंद्र, नायब तहसीलदार शशांक उपाध्याय, बीडीओ चंद्रशेखर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
राजस्व ग्राम बनाने की आस
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन से कतर्निया में बसे पांच वनग्रामों के राजस्व ग्राम बनाए जाने की आस भी जगी है। कई दशक से कतर्निया के बिछिया, भवानीपुर, रमटेड़िया, दफेदार गौढ़ी समेत पांच गांव शामिल हैं। उम्मीद है कि गर्वनर के आने पर वन ग्रामों के राजस्व गांव बनाए जाने को अमलीजामा पहनाए जाने की कवायद तेज हो सकती है।

रात्रि विश्राम भी करेंगी गवर्नर
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कतर्नियाघाट गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में संवाद के बाद अधिकारियों के साथ कतर्निया में पर्यटन के अवसर को बढ़ाए जाने के उद्देश्य से चर्चा करेंगी। इसके बाद वह रात्रि विश्राम कर अगले दिन छह फरवरी को लखनऊ के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed