{"_id":"648b490fa49e1262160da9c6","slug":"government-procurement-breathless-in-front-of-market-price-bahraich-news-c-13-1-290801-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मंडी भाव के आगे सरकारी खरीद बेदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मंडी भाव के आगे सरकारी खरीद बेदम
Thu, 15 Jun 2023 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 15 Jun 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जारी गेहूं खरीद बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। पूरी खरीद के दौरान इस बार मंडी भाव हावी दिखा। जिले में मात्र 4.22 प्रतिशत की गेहूं खरीद ही हो सकी। जो बीते वर्ष 2022-23 की तुलना में भी लगभग तीन प्रतिशत कम रही। इस बार गेहूं खरीद के लिए जिले में 170 क्रय केंद्र स्थापित किए गए थे।
एक अप्रैल से गेहूं खरीद की जा रही थी, जो बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। पूरी खरीद के दौरान सरकार क्रय केंद्रों पर मंडी भाव हावी रहा। शासन की ओर से दिए गए खरीद लक्ष्य 13,60,000 क्विंटल के सापेक्ष 1241 किसानों से सिर्फ 60, 540 क्विंटल गेहूं की खरीद ही हो सकी। जो खरीद लक्ष्य का सिर्फ 4.22 प्रतिशत है। पूरी खरीद के दौरान मंडी में गेहूं का रेट अधिक होने के चलते सरकारी क्रय केंद्र प्रभारी किसानों के लिए तरसते रहे।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि खरीद लक्ष्य हासिल करने के लिए मोबाइल खरीद सेवा की शुरुआत की गई। प्रधान, सचिव व लेखपाल आदि के साथ समन्वय कर गांव जाकर खरीद की भी योजना बनाई गई। लेकिन मंडी में गेहूं का रेट अधिक होने के चलते किसान नहीं पहुंचे। समीक्षा की जा रही है।