फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Goons attacked on a lawyer in dargah thana kshetra in Bahraich.

Bahraich: रात में घर के बाहर टहलने का विरोध करने पर बदमाशों ने अधिवक्ता को मारी गोली, हालत गंभीर

Thu, 17 Nov 2022 11:49 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी , बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी , बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Thu, 17 Nov 2022 11:49 AM IST
सार

बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक वकील को गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर है। लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Goons attacked on a lawyer in dargah thana kshetra in Bahraich.
अधिवक्ता अशोक कुमार मिश्र। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच शहर के दरगाह थाना के मोहल्ला बक्शीपुरा नई बस्ती निवासी अधिवक्ता को बुधवार की देर रात बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला बक्शीपुरा नई बस्ती निवासी अशोक कुमार मिश्र कलेक्ट्रेट में अधिवक्ता हैं। बुधवार रात अधिवक्ता लघुशंका के लिए उठे। इसी दौरान घर के सामने कुछ लोग टहल रहे थे। अधिवक्ता ने रात में टहलने का विरोध किया। कारण पूछा, इस पर बदमाश नाराज हो गया। उसने अधिवक्ता पर असलहा से फायरिंग कर दी। जिससे अधिवक्ता मौके पर ही गिर गया।
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग उठे। सभी ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर वकील को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

घटना की जानकारी होने पर सीओ सिटी जंग बहादुर यादव, थानाध्यक्ष मनोज कुमार, बार काउंसिल के महामंत्री पुष्पांजलि मिश्रा समेत अन्य पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed