फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Goods worth Rs 15 lakh stolen from the house of a doctor couple

Bahraich News: चिकित्सक दंपती के घर से पार किया 15 लाख का माल

Tue, 27 May 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 27 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Goods worth Rs 15 lakh stolen from the house of a doctor couple
बहराइच के दरगाह थानाक्षेत्र में नूरुद्दीन चक ​स्थित मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान।
बहराइच। दरगाह थाना क्षेत्र में चोरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की रात चोरों ने नूरूद्दीन चक निवासी चिकित्सक दंपती के घर को निशाना बनाया। घर का दरवाजा तोड़ घर में दाखिल हुए चोर घर में रखी 3.5 लाख नकदी और लगभग 12 लाख के आभूषण उठा ले गए। घटना के बाद से मोहल्ले में दहशत का माहौल है। पीड़ित दंपती ने दरगाह थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मोहल्ला नूरूद्दीन चक निवासी चिकित्सक दंपती डॉ. आशिफ जमील अंसारी व डॉ. शाहिना परवीन ने बताया कि शनिवार की शाम को वह सास-ससुर को घर लाने के लिए नेपाल गए थे। वहां से रविवार की शाम घर वापस आए। घर आने पर दरवाजे का ताला टूटा मिला और घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंंने बताया कि चोरों ने घर में घंटों उत्पात मचाया और आलमारी का लॉक भी तोड़ दिया। चोर लॉकर में रखे 3.5 लाख नकद व 12 थान सोने व चांदी के आभूषण उठा ले गए। उन्होंने बताया कि घर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। लेकिन चोर जाते समय कैमरे का तार काट कर डीवीआर भी उठा ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि दरगाह थाने में तहरीर देकर चोरों के गिरफ्तारी व माल बरामदगी की मांग की है। थाना प्रभारी राजनाथ सिंह ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। केस दर्ज कर चोरों के गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed