{"_id":"676daaf269477d4c01082804","slug":"goods-burnt-due-to-fire-in-farmers-mud-house-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-124546-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: किसान के कच्चे घर में लगी आग से सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: किसान के कच्चे घर में लगी आग से सामान जला
Fri, 27 Dec 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
मोतीपुर थानाक्षेत्र के उर्रा बाजार में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी।
मिहींपुरवा (बहराइच)। मोतीपुर थाना के उर्रा बाजार में निवासी एक ग्रामीण के कच्चे घर में बुधवार को आग लग गई। आग की लपटे देख आसपास मौजूद लोगों में हडकंप मच गया। सूचना पर आए दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों की सहायता से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक गृहस्वामी का हजारों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
मिहींपुरवा तहसील के उर्रा बाजार निवासी किसान निजामुद्दीन के छप्पर वाले घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। समय रहते परिजन घर के बाहर निकल गए जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। फायरबिग्रेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया आग से उसका घर में रखा कीमती गृहस्थी का सामान और भूसा जलकर खाक हो गया। उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया आग लगने की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल को आग से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए भेजा गया है। इससे पीड़ित की मदद की जा सके।