{"_id":"d663e81da3396223df9d646329d204aa","slug":"gonda-won-the-championship-trophy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा ओवरऑल चैंपियन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा ओवरऑल चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 19 Nov 2015 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में माध्यमिक विद्यालयों की 14वीं मंडलीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह का गुरुवार को गहमागहमी के बीच समापन हुआ।
ओवरऑल चैंपियनशिप गोंडा के नाम रहा। खेल के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भी गोंडा के छात्रों ने अव्वल स्थान अर्जित किया जबकि मेजबान जनपद बहराइच को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
पुलिस लाइन परेडग्राउंड में मंडलीय क्रीड़ा समारोह का समापन गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। तीन दिवसीय मंडलीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल गोंडा उदय राज यादव व विशिष्ट अतिथि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बालेंदु कुमार द्विवेदी रहे।
प्रतियोगिता में चैंपियनशिप गोंडा के नाम रही। खेल के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भी गोंडा अव्वल रहा जबकि मेजबान जनपद बहराइच को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
बालक सीनियर वर्ग में विजय कुमार, जूनियर वर्ग में संदीप कुमार, सब जूनियर वर्ग में राजकुमार, बालिका सीनियर वर्ग में बलरामपुर अंशिका सिंह जबकि जूनियर वर्ग में पूनम कुमारी चैंपियन बनीं।
इस मौके पर दोनों अतिथियों ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को शील्ड तथा पुरस्कार दिया। मुख्य अतिथि यादव ने विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि असफल रहने वाले खिलाड़ी भी अपने प्रदर्शन से निराश न हों बल्कि उन्हें इस बात पर गर्व करना चाहिए कि उन्होंने बेहतरीन खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में शिरकत की और पूरी विनम्रता के साथ अपनी हार स्वीकारी।
विशिष्ट अतिथि द्विवेदी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि पढ़ाई के क्षेत्र में भी अपनी सफलता की निरंतरता बनाये रखें। कार्यक्रम के सहसंयोजक एवं प्रधानाचार्य राहत जनता इंटर कॉलेज नानपारा डॉ. दीनबंधु शुक्ला ने कार्यक्रम का संचालन कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक बहराइच रवींद्र सिंह व गोंडा के वीरेंद्र कुमार दुबे, सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य घनश्याम बाजपेई, प्रधानाचार्य उपेंद्र कुमार, श्वेता मिश्रा, मधु चैधरी, बिलकीस जहां, नसीम जैदी, मनोज पांडेय, घनश्याम मिश्रा, ओम प्रकाश त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
आज विद्यालयों में अवकाश
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के सफल आयोजन व अवकाश में भी कार्य करने के लिए देवीपाटन मंडल के चारों जिले के माध्यमिक विद्यालयों में शुक्रवार को एक दिन के अवकाश की घोषणा की है। इसके चलते शुक्रवार को माध्यमिक विद्यालय बंद रहेंगे।